[ad_1]
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा एक मशहूर कवि भी हैं, जो अपनी तीखे लहजे वाली पंक्तियों के लिए काफी मशहूर हैं। शैलेश ने एक बार कपिल शर्मा के शो की जमकर खिंचाई की थी। उन्होंने कपिल शर्मा के शो को ‘फूहड़’ तक कह दिया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया था और आज भी समय समय उनके बयान का क्लिप वायरल होता रहता है। लेकिन अब शैलेश ने इस पर सफाई दी है।
शैलेश लोढ़ा ने कही थी यह बात
बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने कपिल शर्मा के शो के लिए कहा था कि मैं कुछ कार्यक्रम देखता हूं तो मुझे शर्म आती है। एक ऐसी दादी है जो हर व्यक्ति को चूमना चाहती है। एक ऐसी बुआ है जो शादी के लिए बेताब है। एक पति जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता है। मैं उस कार्यक्रम में काम करता हूं, जिसमें एक बेटा हर बात पर अपने बाप के पांव छूता है। एक पोता अपने दादा का सम्मान करता है। हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं, जहां हिंदू भी हैं, सिख भी और ईसाई भी हैं।
[ad_2]
Source link