Home Breaking News आखिर ऋषभ पंत से क्यों जुड़ा था उर्वशी का नाम? सामने आई पूरी कहानी, यहां जानिए ‘मिस्टर आरपी’ विवाद का हर पहलू

आखिर ऋषभ पंत से क्यों जुड़ा था उर्वशी का नाम? सामने आई पूरी कहानी, यहां जानिए ‘मिस्टर आरपी’ विवाद का हर पहलू

0
आखिर ऋषभ पंत से क्यों जुड़ा था उर्वशी का नाम? सामने आई पूरी कहानी, यहां जानिए ‘मिस्टर आरपी’ विवाद का हर पहलू

[ad_1]

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच का विवाद अब खत्म होते नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने ‘मिस्टर आरपी’ का खुलासा कर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। हालांकि, इस पूरे विवाद के दौरान लोगों के मन में यही सवाल उठ रहे थे कि आखिरकार यूजर्स ने ‘आरपी’ से ऋषभ पंत को निशाने पर क्यों लिया? आइए आज हम आपको बताते हैं कि ऋषभ पंत से उर्वशी का नाम कैसे जुड़ा…

आरपी से ऋषभ पंत क्यों समझ बैठे लोग?
साल 2018 में ऐसे कयास लगाए गए थे कि क्रिकेटर ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, दोनों को कई बार लंच-डेट पर जाते हुए देखा गया था। दोनों कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद पंत के उर्वशी को ब्लॉक करने की खबरें आईं और सबकुछ खत्म हो गया।  

यह भी पढ़ें: विक्की कौशल की इस आदत से परेशान हैं कटरीना कैफ, फैंस के बीच खोले बेडरूम सीक्रेट्स

चार साल बाद उर्वशी संग क्यों जोड़ा गया ऋषभ पंत का नाम?
मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में उर्वशी ने एक कहानी बताई। उन्होंने कहा- “मैं एक बार वाराणसी से दिल्ली शूटिंग के लिए आई थी, तब ‘मिस्टर RP’ मिलने के लिए आए थे। वह लॉबी में इंतजार कर रहे थे, लेकिन मैं सो गई थी। मिस्टर RP मुझे कॉल करते रहे। मेरे फोन में 17 मिस्ड कॉल थीं। फिर हम मुंबई में मिले, लेकिन तब तक मीडिया में चीजें आ चुकी थीं।” इस पूरे इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने मिस्टर RP कौन है? यह नहीं बताया। हालांकि, इंटरव्यू के वायरल होने के बाद पंत और उर्वशी को लेकर विवाद एकबार फिर बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के ‘नोट पर फोटो’ वाले बयान पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बताया ‘कमजोर नेता’

ऋषभ पंत ने दिया जवाब
इंटरव्यू के वायरल होने के बाद ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा – कैसे कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ नाम, फेम, पॉपुलैरिटी और हेडलाइन में आने के लिए झूठ बोल देते हैं। यह देखकर दुख होता है कि लोग कैसे नाम और फेम के इतने भूखे हैं। भगवान उनका भला करे। पंत ने साथ ही में स्टोरी में यह भी लिखा कि मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी कोई सीमा होती है। यूं तो ऋषभ ने कहीं भी उर्वशी का जिक्र नहीं किया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स दावा करने लगे कि पंत ने यह अभिनेत्री के लिए ही लिखा है।

यह भी पढ़ें:  बढ़ती जा रहीं ऑस्कर विजेता पॉल हैगिस की मुश्किलें, चौथी महिला ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप

ऐसे बढ़ा मामला
इस पोस्ट के बाद उर्वशी रौतेला की हर स्टोरी को ऋषभ पंत से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, मामला तब बढ़ा जब उर्वशी रौतेला भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए दुबई पहुंच गईं और फिर हाथ जोड़कर ‘मिस्टर RP’ से माफी भी मांगने लगी। इतना ही नहीं अगले दिन उर्वशी ने सिंपल सी साड़ी पहने माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और खुले बालों के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘मौत से पहले भी एक और मौत होती है, देखो जरा अपनी मोहब्बत से दूर  होकर’। फिर क्या था, उर्वशी की इस पोस्ट पर लोग जमकर चुटकी लेने लगे।

यह भी पढ़ें:  कटरीना कैफ संग ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस करेंगे सलमान खान, ‘बिग बॉस’ के सेट पर मचेगा धमाल

प्यार को फॉलो किया वाला पोस्ट
इसके बाद उर्वशी टी20 वर्ल्ड कप देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गईं। इतना ही नहीं उर्वशी ने फ्लाइट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वह प्यार को फॉलो करते हुए ऑस्ट्रेलिया जा रही हैं। इससे फैंस यह कयास लगाने लगे कि उर्वशी भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के पीछे-पीछे वहां गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उन्हें जमकर ट्रोल भी किया।

यह भी पढ़ें:   ‘शुक्रवार का वार’ में सलमान ने लगाई अंकित और प्रियंका की क्लास, सुम्बुल को दिखाया आईना

ट्रोल्स को दिया जवाब 
ट्रोल्स से परेशान होकर उर्वशी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पहले ईरान में #MahsaAmini 🙏🏻 और अब भारत में… मेरे साथ ऐसा हो रहा है कि वह मुझे स्टॉकर कहकर बुली (bully) किया जा रहा है ??? कोई मेरी परवाह नहीं करता या मेरा समर्थन नहीं करता….एक मजबूत महिला वह होती है, जो गहराई से महसूस करती है और जमकर प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी बहते हैं। वह कोमल और शक्तिशाली दोनों होती है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों होती है। वह दुनिया के लिए एक उपहार होती है।”

यह भी पढ़ें: ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!

बताई आरपी की सच्चाई
हालांकि, इसके बाद भी ट्रोल्स शांत नहीं हुए। वह लगातार उन्हें ट्रोल करने लगे। आखिरकार परेशान होकर उर्वशी ने आरपी की सच्चाई बता दी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक शख्स के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में ‘राम पोथिनेनी’ को टैग कर गुलाब बनाया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने कैप्शन में हैशटैग लव और हैशटैग आरपी का भी इस्तेमाल किया है। 

यह भी पढ़ें:  ‘ऐ-दिल है मुश्किल’ को पूरे हुए छह साल, करण जौहर ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

 

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच का विवाद अब खत्म होते नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने ‘मिस्टर आरपी’ का खुलासा कर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। हालांकि, इस पूरे विवाद के दौरान लोगों के मन में यही सवाल उठ रहे थे कि आखिरकार यूजर्स ने ‘आरपी’ से ऋषभ पंत को निशाने पर क्यों लिया? आइए आज हम आपको बताते हैं कि ऋषभ पंत से उर्वशी का नाम कैसे जुड़ा…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here