[ad_1]
हाइलाइट्स
सेमीफाइनल की रेस में कौन सबसे आगे?
क्या पाकिस्तान अब भी पहुंच सकता है अंतिम चार में
अंकतालिका में भारत फिलहाल सबसे उपर
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का रोमांच धीरे-धीरे लोगों के सिर पर छाने लगा है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का 24वां मुकाबला मुकाबला बीते गुरुवार को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच पर्थ में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ग्रीन टीम को महज एक रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही पाकिस्तानी टीम के उपर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है.
पाकिस्तान को मौजूदा सीजन में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है. ग्रीन टीम को पहले पहल भारतीय टीम ने चार विकेट से शिकस्त दी. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है. मौजूदा समय में ग्रुप बी से भारतीय टीम अंकतालिका में चार अंको (+1.425) के साथ सबसे आगे चल रही है. वहीं दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम काबिज है.

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, बोले- अगली बार असली Mr. Bean को भेजना
दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा टूर्नामेंट में एक जीत हासिल की है. वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका मैच रद्द हो गया था. इस प्रकार अंकतालिका में उनके तीन अंक (+5.200) हैं. तीसरे स्थान पर जिम्बाब्वे की टीम स्थित है. जिम्बाब्वे को पाकिस्तान के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि अफ्रीका के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद एक अंक प्राप्त हुए थे. लेकिन रन औसत की आधार पर वह अफ्रीका से पीछे है. टीम के तीन अंक (+0.050) हैं.
चौथे स्थान पर दो अंको (-2.375) के साथ बांग्लादेश, पांचवें और छठवें स्थान पर क्रमशः पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम काबिज है. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को अपने दोनों मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है.
क्या पाकिस्तान अब भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान की टीम अब भी बनी हुई है. बस उसे उम्दा खेल और लक की जरूरत है. ग्रीन टीम को अभी तीन मुकाबले खेलने हैं. इन मुकाबलों में उन्हें जीत के साथ-साथ अपने रन औसत भी सुधारने होंगे. वहीं उन्हें भारत और दक्षिण अफ्रीका की हार पर भी नजर रखनी होगी.
अफ्रीका अपने दो मुकाबले जीतता है तो वह आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा. वहीं भारतीय टीम भी दो जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. मौजूदा रेस में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीम भी बनी हुई है. मगर इन दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए नहीं लगता कि वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Icc T20 world cup, Pakistan, South africa, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 28, 2022, 09:16 IST
[ad_2]
Source link