Home Breaking News NZ vs SL T20 Live: मुश्किल में न्यूजीलैंड की टीम, 15 पर तीसरा झटका, कप्तान विलियम्सन भी आउट

NZ vs SL T20 Live: मुश्किल में न्यूजीलैंड की टीम, 15 पर तीसरा झटका, कप्तान विलियम्सन भी आउट

0
NZ vs SL T20 Live: मुश्किल में न्यूजीलैंड की टीम, 15 पर तीसरा झटका, कप्तान विलियम्सन भी आउट

[ad_1]

01:55 PM, 29-Oct-2022

NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 15 रन बना लिए हैं। चौथे ओवर में कीवी टीम को तीसरा झटका लगा। कप्तान केन विलियम्सन चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। उन्हें कसुन रजिथा ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। विलियम्सन 13 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।

01:48 PM, 29-Oct-2022

NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को दूसरा झटका लगा। धनंजय डी सिल्वा ने डेवोन कॉन्वे को क्लीन बोल्ड किया। कॉन्वे चार गेंदों में एक रन बना सके। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 11 रन है। फिलहाल कप्तान केन विलियम्सन और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।

01:41 PM, 29-Oct-2022

NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। फिन एलेन एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महेश तीक्ष्णा ने एलेन को क्लीन बोल्ड किया। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक  विकेट पर छह रन है। फिलहाल कप्तान केन विलियम्सन और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं।

01:10 PM, 29-Oct-2022

NZ vs SL Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षा, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिथा।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

01:07 PM, 29-Oct-2022

NZ vs SL Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किए गए हैं। विलियम्सन ने मार्क चैपमैन की जगह डेरिल मिशेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। वहीं, दासुन शनाका ने बिनुरा फर्नांडो की जगह कसुन रजिथा को टीम में जगह दी है। 

 

01:03 PM, 29-Oct-2022

NZ vs SL Live: दोनों टीमों के बीच आंकड़े

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल फिट घोषित किए गए हैं और वह यह मैच खेल सकते हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कुल 19 टी20 खेले गए हैं। इसमें से कीवी टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं और आठ मैचों में श्रीलंकाई टीम को जीत मिली। एक मैच बारिश की वजह से धुल गया। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबले खेले गए और श्रीलंकाई टीम ने इसमें से चार मुकाबले जीते हैं। 

12:47 PM, 29-Oct-2022

NZ vs SL T20 Live: मुश्किल में न्यूजीलैंड की टीम, 15 पर तीसरा झटका, कप्तान विलियम्सन भी आउट

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड का मुकाबला एशियाई चैंपियंस श्रीलंका से है। दोनों टीमों के बीच पहले स्थान के लिए जंग है। न्यूजीलैंड की टीम के दो मैचों में तीन अंक हैं और टीम सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में टॉप पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम दो मैचों में दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। कीवी टीम अगर यह मुकाबला जीतती है तो शीर्ष पर बनी रहेगी, जबकि श्रीलंका ने अगर यह मैच जीता तो टीम चार स्थानों का छलांग लगाकर सीधे पहले नंबर पर पहुंचेगी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here