Home Breaking News PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान से लिया डुप्लीकेट मिस्टर बीन का बदला, राष्ट्रपति बोले- अगली बार असली भेजना

PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान से लिया डुप्लीकेट मिस्टर बीन का बदला, राष्ट्रपति बोले- अगली बार असली भेजना

0
PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान से लिया डुप्लीकेट मिस्टर बीन का बदला, राष्ट्रपति बोले- अगली बार असली भेजना

[ad_1]

डुप्लीकेट मिस्टर बीन के साथ जिम्बाब्वे का फैन

डुप्लीकेट मिस्टर बीन के साथ जिम्बाब्वे का फैन
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (27 अक्तूबर) को उलटफेर का शिकार हुआ। उसे पर्थ में जिम्बाब्वे ने रोमांचक मैच में एक रन से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने सारे मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रखना है। जिम्बाब्वे की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मिस्टर बीन ट्रेंड हो रहे थे। हैरानी की बात है कि ये मिस्टर बीन ब्रिटेन के असली वाले नहीं, बल्कि पाकिस्तान के नकली वाले थे।
सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान को डुप्लीकेट मिस्टर बीन को लेकर ट्रोल तो किया ही, इसमें जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन नंगाग्वा भी शामिल हो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”जिम्बाब्वे के लिए क्या जीत! टीम को बधाई। अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना।” एमर्सन नंगाग्वा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी पाकिस्तान के मजे ले लिए। उन्होंने लिखा, ”राष्ट्रपति जी भी खेल गए। पड़ोसी की दुखती रग।”


क्या है मिस्टर बीन का पूरा मामला?
मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अभ्यास सत्र की तस्वीरें शेयर की थीं। इस पोस्ट पर जिम्बाब्वे के यूजर नगुगी चसुरा ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ”जिम्बाब्वे के नागरिक होने के तौर पर हम तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे। एक बार तुमने असली मिस्टर बीन की बजाय नकली पाकिस्तानी बीन को दिखाया था। हम इस मामले को कल मैदान पर देखेंगे। दुआ करो कि बारिश तुम्हें कल बचा ले।” नगुगी चसुरा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मिस्टर बीन को लेकर चर्चा होने लगी।



 

कौन हैं मिस्टर बीन?

ब्रिटेन के रोवन एटकिंसन लोगों को हंसाने के लिए मिस्टर बीन का किरदान निभाते हैं। 2016 में हरारे में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान ने एक कलाकार को नकली मिस्टर बीन बनाकर वहां भेज दिया था। उनका नाम आसिफ मुहम्मद है। वह पाकिस्तान में मिस्टर बीन का किरदार निभाकर अपना गुजारा करते हैं। जिम्बाब्वे के फैंस 2016 से उस कार्यक्रम के दौरान हुए ‘धोखे’ का बदला लेने का इंतजार कर रहे थे। जिम्ब्बावे ने पर्थ में ऐसा कर दिया।

PAK vs ZIM Viral Tweet Mr Bean

मैच में क्या हुआ?

इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी और यह मुकाबला एक रन के करीबी अंतर से हार गई। 

जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए। उनके अलावा क्रैग इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शान मसूद ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।

विस्तार

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (27 अक्तूबर) को उलटफेर का शिकार हुआ। उसे पर्थ में जिम्बाब्वे ने रोमांचक मैच में एक रन से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने सारे मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रखना है। जिम्बाब्वे की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मिस्टर बीन ट्रेंड हो रहे थे। हैरानी की बात है कि ये मिस्टर बीन ब्रिटेन के असली वाले नहीं, बल्कि पाकिस्तान के नकली वाले थे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here