[ad_1]
हाइलाइट्स
2021 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे डेविड वार्नर
वार्नर का बल्ला पिछले दो मैचों में खामोश रहा है
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई खास योगदान नहीं दे पाए
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें मैच जीतने के पूरी ताकत झोंक देंगी. ग्रुप 1 का यह महत्वपूर्ण मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला जाएगा. यहां पर जो टीम हारी, उसके लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी.
यूं तो यह टी20 वर्ल्ड कप का 26वां मैच होगा, लेकिन यही वह मैच भी होने वाला है, जिसमें हारने वाली टीम पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा. ग्रुप 1 के मुकाबले अभी तक काफी राेमांचक रहे हैं और कई बारिश से प्रभावित भी हुए हैं. ऐसे में ग्रुप की प्वाइंट टेबल भी रोमांचक हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के विकेट कीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, लेकिन वह मैच में खेल भी सकते हैं. वैसे मैच से एक दिन पहले ग्लेन मैक्सवेल ने विकेट कीपिंग का अभ्यास किया था. ऐसे में वेड के विकल्प के रूप में मैक्सवेल को आजमाया जा सकता है.
डेविड वार्नर को मिली चेतावनी…
इधर, इंग्लैंड ने डेविड वार्नर को चेतावनी वाले अंदाज़ में बर्थ डे विश किया है. इंग्लैंड बार्मी आर्मी नाम के इंग्लैंड को सपोर्ट करने वाले ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, “Happy Birthday David Warner, See You Tomorrow. ” इसके साथ ही एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वार्नर को आउट होते दिखाया गया है. बता दें कि डेविड वार्नर का गुरुवार (27 अक्टूबर) जन्मदिन था. ऐसे में उनके जन्मदिन के बहाने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेतावनी दी गई है. साथ ही देख लेने की बात कही गई है.
विराट कोहली को गेंदबाजी करना कैसा होता है, नीदरलैंड के बॉलर किसे सुनाना चाहते हैं यह किस्सा?
बता दें कि 2021 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वार्नर का बल्ला पिछले दो मैचों में खामोश रहा है. वह श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई खास योगदान बल्ले से नहीं दे पाए.
Happy Birthday @davidwarner31 🎂
See you tomorrow 👋 pic.twitter.com/A2bhsiZjih
— England’s Barmy Army (@TheBarmyArmy) October 27, 2022
ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों जरूरी है जीतना
ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के हाथों पहले मैच में बड़े अंतर से करारी हार झेलनी पड़ी. 201 रनों का लक्ष्य मिला, ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 101 रनों पर ऑल आउट हो गई. दूसरे मैच में कंगारूओं ने अच्छी वापसी की और श्रीलंका को 7 विकेट से हराया. 2 अंक और -1.555 की नेट रन रेट के साथ ऑस्ट्रेलिया तालिका में पांचवे स्थान पर है. इसलिए यह मैच जीतना जरूरी.
Pak vs Zim: जिम्बाब्वे की जीत के हीरो रहे पाकिस्तान मूल के सिकंदर रजा, मिडिल ऑर्डर की तोड़ी कमर
इंग्लैंड की जीत से शुरुआत, लेकिन आयरलैंड ने बिगाड़ा खेल
इंग्लैंड की शुरुआत जीत के साथ जरुरी हुई लेकिन पिछले मैच में आयरलैंड के हाथों 5 रन से हार मिलने के बाद उनका खेल बिगड़ गया है. इंग्लैंड ने पहला मैच अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया. बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में आयरलैंड ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 रनों से जीता. इंग्लैंड ने 2 मैच खेले हैं, और 2 अंक +0.239 की रन रेट के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेंन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पेट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान और विकेट कीपर), अलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: AUS vs ENG, David warner, Hindi Cricket News, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 28, 2022, 08:00 IST
[ad_2]
Source link