[ad_1]

नैंसी पेलोसी के साथ उनके पति पॉल पेलोसी।
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी के कैलिफोर्निया स्थित घर पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। बताया गया है कि हमलावर शुक्रवार को उनके घर में घुस आया और पति के साथ हिंसा की। घटना में पति पॉल पेलोसी को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई है।
पुलिस के मुताबिक, हमलावर को घनटा के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। फिलहाल उसके इस हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जब यह घटना हुई, तब पेलोसी अपने घर पर नहीं थीं।
नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी की शादी 1963 में हुई थी। जहां नैंसी अमेरिकी राजनीति में एक ताकतवर नेता के तौर पर जानी जाती हैं, वहीं उनके पति निवेशक हैं। इसी साल की शुरुआत में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप तय किए थे। पॉल को इस मामले में दोषी पाया गया था और उन्हें पांच दिन तक जेल में रखा गया।
[ad_2]
Source link