Home Breaking News IND vs SA T20 Live Streaming: टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच

IND vs SA T20 Live Streaming: टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच

0
IND vs SA T20 Live Streaming: टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच

[ad_1]

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है। इस टूर्नामेंट में यह अब तक का भारत का सबसे मुश्किल मैच हो सकता है। पर्थ की उछाल भरी पिच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बड़ी चुनौती होंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम शानदार लय में है। पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराने के बाद भारत के पास चार अंक हैं और अंक तालिका में यह टीम पहले पायदान पर है और सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे हैं। 

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था और अफ्रीकी टीम को एक अंक का नुकसान हुआ। इसी वजह से यह टीम भारत से एक अंक पीछे है। वहीं, पाकिस्तान को भारत के बाद जिम्बाब्वे ने भी हराया और यह टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के भरोसे है। पाकिस्तान दुआ कर रहा होगा कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा दे। तभी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी। 

T20 WC: पहले ग्रुप से न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय, दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में जंग

टी20 विश्व कप का रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में है। टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में पांच मैच खेले हैं और चार में जीत हासिल की है। इस टूर्नामेंट में भारत आखिरी बार 2009 में हारा था। ऐसे में टीम इंडिया जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी…

T20 WC 2022: ओलंपिक रेस के अंदाज में रन भागने के लिए तैयार हुआ कीवी बल्लेबाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला 30 अक्तूबर यानी रविवार को है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से है। टॉस 4:00 बजे होगा।

T20 WC: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में राहुल की जगह खेल सकते हैं ऋषभ पंत? बैटिंग कोच राठौर ने दिया जवाब

टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।

NZ vs SL T20: जितने रन न्यूजीलैंड के फिलिप्स ने अकेले बनाए, श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर उतने रन नहीं बना सकी

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, तबरेज शम्सी/लुंगी एनगिडी/मार्को जेन्सन।

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है। इस टूर्नामेंट में यह अब तक का भारत का सबसे मुश्किल मैच हो सकता है। पर्थ की उछाल भरी पिच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बड़ी चुनौती होंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम शानदार लय में है। पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराने के बाद भारत के पास चार अंक हैं और अंक तालिका में यह टीम पहले पायदान पर है और सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे हैं। 

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था और अफ्रीकी टीम को एक अंक का नुकसान हुआ। इसी वजह से यह टीम भारत से एक अंक पीछे है। वहीं, पाकिस्तान को भारत के बाद जिम्बाब्वे ने भी हराया और यह टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के भरोसे है। पाकिस्तान दुआ कर रहा होगा कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा दे। तभी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी। 

T20 WC: पहले ग्रुप से न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल खेलना लगभग तय, दूसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड में जंग



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here