Home Breaking News Amar Ujala Top News: आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, सियोल में हैलोवीन पर बड़ा हादसा, पढ़ें अहम खबरें

Amar Ujala Top News: आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, सियोल में हैलोवीन पर बड़ा हादसा, पढ़ें अहम खबरें

0
Amar Ujala Top News: आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, सियोल में हैलोवीन पर बड़ा हादसा, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

चार दिनों तक चलने वाले लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। इसके पहले 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व आरंभ हो गया था, छठ पर्व का दूसरा दिन खरना 29 अक्तूबर को था। आज यानी 30 अक्तूबर को छठ महापर्व में शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में शनिवार को एक लोकप्रिय नाइट स्पॉट हैलोवीन पर भारी भीड़ जुटने के बाद भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि फिल्मी और टीवी सितारों को देखने के चक्कर में हैलोवीन पर जुटी भीड़ के बेकाबू होने से भगदड़ मची और भीषण हादसा हो गया। हैलोवीन भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। वहीं, 150 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चुनाव प्रचार को हवा देने के लिए हिमाचल जाएंगे। पड़ोसी राज्य में उनकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

चार दिनों तक चलने वाले लोकास्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। इसके पहले 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व आरंभ हो गया था, छठ पर्व के दूसरे दिन खरना 29 अक्तूबर को था। आज यानी 30 अक्तूबर को छठ महापर्व में शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी 31 अक्तूबर  को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प पूरा होगा। छठ पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।    पढ़ें पूरी खबर…

सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से बड़ा हादसा

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में शनिवार को एक लोकप्रिय नाइट स्पॉट हैलोवीन पर भारी भीड़ जुटने के बाद भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि फिल्मी और टीवी सितारों को देखने के चक्कर में हैलोवीन पर जुटी भीड़ के बेकाबू होने से भगदड़ मची और भीषण हादसा हो गया। हैलोवीन भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। वहीं, 150 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर…

चुनाव प्रचार को हवा देने आज हिमाचल जाएंगे सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चुनाव प्रचार को हवा देने के लिए हिमाचल जाएंगे। पड़ोसी राज्य में उनकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने सीएम धामी को भी स्टार प्रचारक बनाया है।   पढ़ें पूरी खबर…

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल गैंगस्टर टीनू का साथी गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू के मददगार मानसा सीआईए प्रभारी प्रीतपाल को चंडीगढ़ में खूब मौज कराई गई थी। उसे नाइट क्लबों में घुमाया गया और जमकर खरीदारी भी कराई गई थी। यह खुलासा गैंगस्टर टीनू के साथी बापूधाम कॉलोनी निवासी मोहित भारद्वाज (32) की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। जिला अपराध प्रकोष्ठ ने मोहित को विदेशी पिस्टल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी मोहित को अदालत में पेश किया जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।   पढ़ें पूरी खबर…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here