Home Sports PAK vs NED T20 World Cup LIVE SCORE: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

PAK vs NED T20 World Cup LIVE SCORE: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

0
PAK vs NED T20 World Cup LIVE SCORE: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के 29वें मुकाबले में पाकिस्तान की भिड़ंत नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ स्थित ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि 12.30 बजे से शुरू होगा.

पाकिस्तान को टीम को अगर सेमी फाइनल की रेस में बने रहना तो उसे नीदरलैंड्स के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना होगा. कुछ यही हाल नीदरलैंड्स की टीम की भी है. नीदरलैंड्स को अगर सेमी फाइनल की रेस में बने रहना तो पाकिस्तान के साथ-साथ बचे अपने तीनो मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: ग्लेन फिलिप्स का अनोखा रनिंग, चीते की तरह रन का शिकार करने के लिए लगाई घात

पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीम अबतक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार आमने-सामने हुई है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साल 2009 में खेला गया था. इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को 82 रनों के अंतर से जीत मिली थी.

इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे. टीम के लिए कामरान अकमल ने 41 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 93 रन ही बना पाई. इस प्रकार इस मुकाबले में पाकिस्तान को 82 रनों से बड़ी जीत मिली.

web

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स, टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रैड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here