[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोमवार को कहा कि भाजपा का इरादा 23 अक्टूबर को शहर में हुए घातक कार विस्फोट को लेकर तमिलनाडु सरकार या राज्य पुलिस को परेशान करने का नहीं है, बल्कि उन्हें सुधारात्मक कदम उठाने और जांच में तेजी लाने का है। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी’ युवाओं की गतिविधियों की खुफिया जानकारी के बावजूद घटना को रोकने में कई तरह की विफलता रही।
अन्नामलाई बोले, जांच में लाई जाए तेजी
अन्नामलाई ने संवाददाताओं से कहा, मैं सरकार और पुलिस को परेशान नहीं करना चाहता लेकिन मैं राज्य के हित में और जांच में तेजी लाने के लिए सवाल उठा रहा हूं। अन्नामलाई ने केंद्र द्वारा कोयंबटूर सहित तीन राज्यों और तीन शहरों को विशेष अलर्ट देने की बात दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार और पुलिस को इसे केवल एक सिलेंडर विस्फोट के रूप में घोषित करने के बजाय इसे एक आतंकवादी हमला या आत्मघाती हमला बताया जाना चाहिए था ताकि शहर के लोग अधिक सतर्क हो सकें।
एनआईए के रडार पर आए मुबीन की हुई थी मौत
पिछले रविवार को शहर के एक मंदिर के पास कार में गैस सिलेंडर विस्फोट में मुबीन नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, भाजपा ने इसे एक आतंकी हमला और पीड़ित को आईएसआईएस से सहानुभूति रखने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि अलर्ट के बावजूद और यह जानते हुए भी कि मुबीन 2019 से एनआईए के रडार पर था और 96 अन्य आईएसआईएस के करीबी थे, पुलिस उनकी गतिविधियों का पता लगाने में विफल रही।
अन्नामलाई ने विस्फोट स्थल से कथित तौर पर पाए गए कीलों और बॉल बेयरिंग को प्रदर्शित करते हुए कहा कि यह संचार विफलता के कारण हो सकता है। तमिलनाडु में खुफिया एजेंसी और उसकी सहयोगी एजेंसी 18 अक्टूबर को केंद्र से अलर्ट पर कार्रवाई करने में विफल रही। शहर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला सुलझाया। उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारी नहीं बल्कि निचले स्तर के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को सुलझाने में कामयाब रहे।
इससे पहले अन्नामलाई ने स्थल और मंदिर का दौरा किया और मंदिर के पुजारी के साथ चर्चा की। उन्होंने 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में धरना दिया और भगवान मुरुगा की स्तुति में गाया जाने वाला एक भजन कांडा षष्ठी कवचम का पाठ किया और पीठासीन देवता कोट्टई ईश्वरन की पूजा की।
[ad_2]
Source link