[ad_1]
Babar Azam Trolling Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा एडिशन (T20 World Cup 2022) में अभी तक का अभियान काफी खराब रहा है. उसे लगातार दो मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी जिसके चलते सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें भी धूमिल होती नजर आ रही हैं. इस बीच टीम के कप्तान बाबर आजम को काफी ट्रोल किया जा रहा है. एक शख्स ने तो सारी हदें ही पार कर दीं और बाबर आजम को सरेआम पीटने की बात कह डाली.
पाकिस्तान को मिली लगातार हार
पाकिस्तान को टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन उसे सुपर-12 राउंड में लगातार दो मैचों में हार मिली. टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया. इसके बाद जिम्बाब्वे ने उसके खिलाफ एक रन से जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर कर दिया. पाकिस्तान के किसी भी क्रिकेट प्रेमी ने नहीं सोचा होगा कि कमजोर मानी जाने वाली जिम्बाब्वे टीम इस मैच को जीत लेगी. पाकिस्तानी फैंस इस हार से काफी आहत हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.
शख्स ने दी पीटने की धमकी
पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार से निराश एक पाकिस्तानी फैन ने कप्तान बाबर आजम को ही पीटने की धमकी दे दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह क्रिकेट फैन बाबर आजम को लेकर काफी खराब भाषा का इस्तेमाल करता दिख रहा है. वह कहता है, ‘बाबर आजम मैं तुम्हारे होटल आ रहा हूं. तुम्हें जूतियां मारने, मुझे आपका रूम नंबर पता चल गया है.’
Babar Azam ka room number kissi ko mat batana guys . pic.twitter.com/U0k8kOGCdy
— Hun (@nickhunterr) October 28, 2022
दिग्गजों ने भी सुनाई खरी-खरी
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन को देखते हुए कई दिग्गजों ने टीम और कप्तान बाबर आजम को खरी-खोटी सुनाई जिनमें वसीम अकरम, शोएब अख्तर भी शामिल हैं. इतना ही नहीं, पकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने तो टीम सेलेक्शन तक पर सवाल उठाए थे.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर
[ad_2]
Source link