Home Breaking News एलन मस्क का ट्विटर: ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 1,600 रुपये, नहीं तो वेरिफिकेशन खत्म

एलन मस्क का ट्विटर: ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 1,600 रुपये, नहीं तो वेरिफिकेशन खत्म

0
एलन मस्क का ट्विटर: ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 1,600 रुपये, नहीं तो वेरिफिकेशन खत्म

[ad_1]

twitter blue tick

twitter blue tick
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदे जाने के बाद काफी लोग खुश हैं और कई लोग नाराज भी हैं। कई लोग एलन मस्क के फैसले का स्वागत कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर पर अभिव्यक्ति की आजादी मिलेगी और लोग खुलकर अपनी बात रख सकेंगे, लेकिन अब इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। यदि आप भी Twitter पर वेरिफाइड (ब्लू टिक)  वाले हैं तो आपको हर महीने करीब 1,600 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ब्लू वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल एक यूजर ने एलन मस्क को ट्वीट करके पूछा था कि उसके पास भारी संख्या में फॉलोअर्स हैं, बावजूद उसे ब्लू टिक नहीं मिल पा रहा है। इस ट्वीट के रिप्लाई में ही एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया है। अंग्रेजी टेक वेबसाइट The Verge ने सबसे पहले इसकी रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर का ब्लू टिक सिर्फ Twitter Blue मेंबर्स के लिए होगा जो कि एक सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है। ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद यूजर्स को ट्वीट एडिट समेत कई तरह के एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं। ट्विटर ब्लू का मासिक सब्सक्रिप्शन 19.99 डॉलर यानी करीब 1,600 रुपये है। कहा जा रहा है कि जिनका अकाउंट पहले से वेरिफाई है, उन्हें 90 दिनों के अंदर ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेने होगा, नहीं तो प्रोफाइल से ब्लू टिक हट जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है जो कर्मचारी इस प्रोसेस में लगे हैं, यदि वे तय समय पर अपना काम पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें नौकरी से भी निकाला जा सकता है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बने हैं और सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला है।

विस्तार

एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदे जाने के बाद काफी लोग खुश हैं और कई लोग नाराज भी हैं। कई लोग एलन मस्क के फैसले का स्वागत कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर पर अभिव्यक्ति की आजादी मिलेगी और लोग खुलकर अपनी बात रख सकेंगे, लेकिन अब इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। यदि आप भी Twitter पर वेरिफाइड (ब्लू टिक)  वाले हैं तो आपको हर महीने करीब 1,600 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here