Home Breaking News क्या ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट? यहां जानें प्रभास की फिल्म का लेटेस्ट अपडेट

क्या ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट? यहां जानें प्रभास की फिल्म का लेटेस्ट अपडेट

0
क्या ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट? यहां जानें प्रभास की फिल्म का लेटेस्ट अपडेट

[ad_1]

क्या ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है? बता दें कि प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि निर्देशक ओम राउत ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज न होकर 2023 की गर्मियों में आएगी। लेकिन, सवाल यह उठता है कि मेकर्स ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?

यह हो सकता है पहला कारण

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संक्रांति के जिस हफ्ते में ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने वाली है, उसी हफ्ते में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘वाल्टेयर वीरय्या’ और नंदमुरी बालकृष्णन स्टारर ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ को टक्कर देने के लिए थलापति विजय की फिल्म ‘वारिसू’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स को डर है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘आदिपुरुष’ को उतना रिस्पॉन्स और स्क्रिन्स नहीं मिल पाएंगे।

ट्रोल्स से डरे मेकर्स?

2 अक्तूबर को जब अयोध्या में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था तब इसके वीएफएक्स के कारण फिल्म को काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ‘रावण’ के लुक को लेकर खूब मजाक उड़ाया था। लोगों का ये भी कहना था कि इस फिल्म  में जो वीएफएक्स दिखाया जा रहा है, वह बेहद ही खराब है। वीएफएक्स की तुलना लोगों ने टेंपल रन गेम तक से कर डाली थी। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया था कि फिल्म के टीजर में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान के लुक, हनुमान जी, भगवान राम और सीता का अशोभनीय चित्रण किया गया है। जिसके बाद ‘आदिपुरुष’ के निर्माता ओम राउत, प्रभास, सैफ अली खान समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मेकर्स फिल्म में बड़े बदलाव करने के लिए समय ले रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here