[ad_1]
नई दिल्ली. डेविड वॉर्नर (David Warner) टी20 क्रिकेट में 11 हजार से अधिक रन बना चुके हैं. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में (T20 World Cup 2022) वे अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड कप का 8वां सीजन उसी के घर में खेला जा रहा है. सुपर-12 के ग्रुप-1 में टीम अभी चाैथे नंबर पर है. उसका नेट रनरेट माइनस में है. ऐसे में उसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बचे दोनों मैच में बड़ी जीत की जरूरत है. लेकिन टीम आयरलैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है. समाचार लिखे जाने तक उसने 9 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं. आयरलैंड की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में इंग्लैंड काे हरा चुकी है.
मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 7 गेंद पर 3 रन बनाकर तेज गेंदबाज बैरी मैकर्थी की गेंद पर आउट हुए. इससे पहले वे श्रीलंका के खिलाफ 11 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 रन ही बना सके थे. यानी वे 3 मैच में सिर्फ 19 रन बना सके हैं. इस मैच से पहले उन्होंने टी20 इंटरनेशनल के 97 मैच में 33 की औसत से 2866 रन बनाए हैं. एक शतक और 24 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 142 का है.
बाबर और राहुल भी फेल
भारतीय ओपनर केएल राहुल और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी मौजूदा वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. राहुल ने 3 मैच में क्रमश: 4, 9 और 9 रन बनाए हैं. यानी कुल 22 रन. वहीं बाबर ने 0, 4 और 4 रन बनाए हैं. वे 3 मैच में सिर्फ 8 ही रन बना सके हैं. इस कारण टीम अब तक 3 में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी और उसके सेमीफाइनल की उम्मीद दूसरी टीमों पर टिकी हुई है.

टी20 वर्ल्ड कप के बीच आज फिर होने जा रहा है भारतीय टीम का ऐलान, बीसीसीआई की तैयारी पूरी
ग्रुप-1 की बात करें, तो अभी ऑस्ट्रेलिया के 3 मैच में 3 अंक हैं, जबकि उसका नेट रनरेट -1.555 का है. वहीं इंग्लैंड का 0.239 है. न्यूजीलैंउ 5 अंक के साथ टॉप पर है. ऐसे में कंगारू टीम को आयरलैंड के अलावा अंतिम मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भी बड़ी जीत की जरूरत है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, Babar Azam, David warner, Ireland, KL Rahul, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 31, 2022, 14:13 IST
[ad_2]
Source link