[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली के होटल के कमरे में घुसा अनजान शख्स
कैमरे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर जताई नाराजगी
नई दिल्ली. कई बार स्टारडम की कीमती चुकानी पड़ती है. विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो एक वीडियो शेयर किया है, उससे यह बात सच साबित होती है. दरअसल, कोहली ने जो वीडियो शेयर किया है, वो किसी अनजान फैन ने बनाया है. वो भी कोहली के होटल रूम में घुसकर. पूर्व भारतीय कप्तान ने वीडियो को शेयर कर इस पर नाराजगी जताई है. यह घटना तब हुई, जब कोहली अपने होटल के कमरे में नहीं थे. दरअसल, टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए क्राउन टावर्स होटल में ठहरी हुई थी. यह वीडियो उसी होटल का है.
इस वीडियो में कोहली के पूरे कैमरे को दिखाया गया है. इसमें उनके जूते, किचन और बाकी सामान नजर आ रहा है. कोहली इस वीडियो के सामने आने के बाद से नाखुश हैं और उन्होंने इसे निजता का हनन बताया है.
कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं समझता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखकर काफी खुश होते हैं और मिलने के काफी उत्सुक रहते हैं. मैंने हमेशा इसे सराहा है. लेकिन यह वीडियो भयानक है और इसने मुझे अपनी प्राइवेसी के बारे में बहुत ज्यादा सोचने पर मजबूर कर दिया है.’
हमें मनोरंजन का सामान न समझें: कोहली
कोहली ने आगे लिखा, ‘अगर मैं होटल के कमरे में प्राइवेसी नहीं रख सकता, तो फिर मैं कहां अपने लिए निजता की अपेक्षा कर सकता हूं? मैं इस तरह की कट्टरता और निजती में इस तरह के दखल को बर्दाश्त नहीं कर सकता. कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन का सामान न समझें.’
अर्जुन कपूर ने भी जताई नाराजगी
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी कोहली के इस वीडियो पर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, ‘यह हर उस शख्स की जिंदगी का दुखद हिस्सा है, जिसके पीछे हर वक्त कैमरा लगा रहता है. वरुण धवन ने भी इस बर्ताव को भयानक बताया है.
अनजान शख्स ने विराट के कमरे का वीडियो बनाया
टीम इंडिया क्राउन पर्थ होटल में ठहरी हुई है. इतने बड़े होटल में अगर इस तरह कोई अनजान शख्स किसी खिलाड़ी की गैरहाजिरी में उसके होटल के कमरे के भीतर दाखिल हो जाता है तो वाकई हैरान करने वाला है और यह एक तरह से सुऱक्षा में सेंध जैसा है. इससे होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं.
‘कार्तिक कब ऑस्ट्रेलिया में खेले? ये बैंगलोर का विकेट नहीं…’ सहवाग का पंत-DK बहस पर बड़ा बयान
T20 World Cup: सूर्यकुमार का टाइम आखिरकार आ ही गया…एक पारी से टी20 का सुपरस्टार बन गया ‘पक्का’ बैटर
विराट कोहली पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में नाबाद लौटे थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. वो 12 रन बनाकर आउट हुए थे. विराट का विकेट मैच में लुंगी एंगिडी ने लिया था. दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन के लक्ष्य को इस मैच में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs South Africa, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 31, 2022, 11:51 IST
[ad_2]
Source link