Home Sports विराट कोहली को बेस्ट एक्टर का अवार्ड देने की मांग पाकिस्तान के फैंस करने लगे, ये है वजह

विराट कोहली को बेस्ट एक्टर का अवार्ड देने की मांग पाकिस्तान के फैंस करने लगे, ये है वजह

0
विराट कोहली को बेस्ट एक्टर का अवार्ड देने की मांग पाकिस्तान के फैंस करने लगे, ये है वजह

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया अभी प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है
पाकिस्तान की टीम एक जीत के साथ 5वें स्थान पर

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्ड कप के 8वें सीजन में बेहतरीन शुरुआत की है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 82 रन बनाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई. फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे. हालांकि वे साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सके. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 5 विकेट से गंवा दिया. कोहली ने मैच के दौरान एडेन मार्करम का एक आसान सा कैच छोड़ दिया था. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के फैंस बेस्ट एक्टर का अवार्ड देने की मांग करने लगे हैं. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

विराट कोहली ने एडेन मार्करम का कैच 35 रन के स्कोर पर छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने ना सिर्फ अर्धशतक जड़ा, बल्कि डेविड मिलर के साथ बड़ी साझेदारी भी की. मैच के बाद कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज का दिन कठिन रहा, अब अगले मैच पर फोकस रहेगा. इस पर पाकिस्तान टीम के फैंस ने कोहली को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक ने लिखा, सर कसम से जीतना प्यार आपको पाकिस्तान से मिलता है, इतना तो भारत से भी नहीं मिलता होगा. हम बाबर और रिजवान को छोड़कर आपको सपोर्ट करते थे. आपको किंग मानते थे और आज आपने पाकिस्तानियों का दिल तोड़ दिया. आपकी एक्टिंग कमाल की है. आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी.

पाकिस्तान के लिए कठिन हुआ रास्ता
वहीं एक एक अन्य ने लिखा कि बेस्ट एक्टर कैटेगरी का अवार्ड…इसी के साथ उसने कोहली की फोटो भी लगाई है. मालूम हो कि पाकिस्तान के फैंस इसलिए अधिक नाराज हैं, क्योंकि भारत की हार से पाक टीम के सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है. अब वह तभी अंतिम-4 की रेस में बना सकता है जबकि साउथ अफ्रीका बचे अपने दोनों मुकाबले हार गए. वहीं भारतीय टीम बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले 2 में से एक मुकाबला हारे.

रोहित शर्मा, राहुल और कार्तिक ने खड़ी की परेशानी, सेमीफाइनल की उम्मीदों को लग सकता है झटका

टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन के पहले मैच में पाकिस्तान को भारत से अंतिम गेंद पर हार मिली थी. इसके बाद टीम ने अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ भी गंवा दिया था. टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ एक मुकाबला जीता है. लेकिन टीम अब अधिकतम 6 अंक तक ही पहुंच सकती है. साउथ अफ्रीका की टीम 2 में से एक भी मैच जीत लेती है, तो उसके 7 अंक हो जाएंगे. वहीं भारत दोनों मैच जीतकर 8 अंक तक पहुंच सकता है.

Tags: India Vs Pakistan, India vs South Africa, Pakistan, South africa, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here