[ad_1]
नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज (India vs Bangladesh) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने सोमवार को 16 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) की घोषणा की. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन सवालों के जवाब भी दिए, जो टीम चयन के बाद पूछे जा रहे हैं. उन्होंने हनुमा विहारी को टीम में नहीं लिए जाने पर भी सफाई दी.
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम (Indian Squad) का कप्तान बरकरार रखा गया है. केएल राहुल टीम के उप कप्तान होंगे. विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा भी टीम में बरकरार हैं.
हनुमा विहारी के बाहर किए जाने के सवाल पर चेतन शर्मा ने कहा, ‘हमने उनके बारे में बहुत चर्चा की. लेकिन हमारा मध्यक्रम पूरी तरह भरा हुआ है. हनुमा अब भी हमारी योजना का अहम हिस्सा हैं. कभी-कभी कोई खिलाड़ी टीम में जगह बनाने से चूक जाता है. खिलाड़ी टूर के हिसाब से चुने गए हैं. वे जल्द वापसी करेंगे.’
बीसीसीआई ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम चुनी है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. वनडे टीम की कमान शिखर धवन को दी गई है. टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या संभालेंगे.

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh, Hanuma vihari, Indian Cricket Team, Rohit sharma, Shubman gill, Team india
FIRST PUBLISHED : October 31, 2022, 19:06 IST
[ad_2]
Source link