[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं सना खान अब सिनेमा की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने ग्लैमर जगत से बिल्कुल दूरी बना ली है। सना खान बिग बॉस 6 में से भी नजर आ चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान की फिल्म जय हो में भी काम किया है। लेकिन अभिनेत्री ने प्यार में धोखा मिलने की वजह से मुफ्ती अनस सईद से निकाह कर लिया और धराम के रास्ते पर चल पड़ीं। 2020 से अभिनेत्री ने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कहते हुए बुर्का पहनना शुरू कर दिया है।
वीडियो में सना खान काले रंग का हिजाब ओढ़े नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि ‘मेरी पिछली जिंदगी में मेरे पास सबकुछ था, नाम, पैसा, शोहरत, सबकुछ। मैं वो सब कर सकती थी, जो मैं चाहती थी, लेकिन इन सबके बीच एक चीज की कमी थी। मेरे दिल को चैन और सुकून नहीं मिल रहा था। मैं खुश नहीं थी और डिप्रेशन में थी, तभी अल्लाह ने मुझे संकेत भेजे’। सना बताती हैं कि ‘रमजान के महीने में मुझे सपने में मेरी कब्र नजर आती थी’।
आगे उन्होंने बताया- ‘मुझे सपने में मेरी जलती हुई कब्र दिखती थी, जिसमें मैं थी। मुझे लगा कि ये अल्लाह के संकेत हैं, जो वो मुझे दे रहे हैं कि अगर मैं नहीं बदली तो मेरा अंत ऐसा ही होगा। इससे मैं थोड़ी परेशान हो गई। मैं इस्लाम के मोटिवेशन वाले भाषण सुनने लगी। एक रात मैंने पढ़ा कि आप ये नहीं चाहेंगे कि आपका आखिरी दिन हिजाब पहनने का आपका पहला दिन हो। इस बात ने मुझे अंदर तक छुआ और मैं रोने लगी। अगली सुबह जब मैं उठी तो मेरा जन्मदिन था, उस दिन मैंने खूब सारे स्कार्फ खरीदे और बांधा, इसके बाद मैंने खुद से कहा कि अब मैं इसे कभी नहीं हटाउंगी’।
[ad_2]
Source link