Home Breaking News Assam: बाइक खरीदने 50 हजार के सिक्के बोरे में लेकर पहुंचा युवक, शोरूम मालिक इसलिए नहीं कर सका इनकार

Assam: बाइक खरीदने 50 हजार के सिक्के बोरे में लेकर पहुंचा युवक, शोरूम मालिक इसलिए नहीं कर सका इनकार

0

[ad_1]

करीमगंज जिले के सुरंजन रॉय ने 50 हजार रुपये के सिक्के देकर खरीदी बाइक

– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

असम के करीमगंज जिले में दिवाली खरीदी के दौरान एक रोचक मामला सामने आया। एक लघु व्यापारी बाइक खरीदने के लिए 50 हजार रुपये के सिक्के बोरे में भर कर वाहन के शोरूम पर पहुंच गया। ये सिक्के उसने बीते कुछ सालों में एकत्रित किए थे। 

करीमगंज जिले के रामकृष्ण नगर के रहने वाले सुरंजन रॉय शनिवार शाम को बाइक खरीदने का सपना पूरा करने के लिए अपने इलाके में स्थित अभी टीवीएस शोरूम पहुंचे। शोरूम कर्मी बरनाली पॉल ने बताया कि हमने रॉय को उनकी पसंद के अनुरूप अपाचे 160 4वी बाइक बताई।

बाइक पसंद आने के बाद रॉय ने कहा कि वे बोरे में 50 हजार रुपये मूल्य के सिक्के लेकर आए हैं। यह राशि वे बाइक के डाउनपैमेंट के रूप में जमा कराना चाहते हैं और बाकी राशि का फाइनेंस कराएंगे। पॉल ने बताया कि पहले तो हम सिक्कों से भरा बोरा देखकर हैरान रह गए, लेकिन जब शोरूम मालिक से बात की तो वे बाइक देने और डाउन पैमेंट के रूप में सिक्के लेने को तैयार हो गए। 

सूरंजन रॉय ने बताया कि ये सिक्के उन्होंने पिछले कुछ सालों में बचत के रूप में अपने घर पर एकत्रित किए थे। वे लंबे समय से बाइक खरीदना चाहते थे, इसलिए धीरे धीरे यह पैसा इकट्ठा कर रहे थे। 

बता दें, भारतीय मुद्रा अधिनियम के तहत बैंक, वित्तीय संस्थान अथवा कोई भी कारोबारी देश की किसी भी वैध मुद्रा सिक्के या करंसी नोट को स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकता है। यदि वह ऐसा करता है तो यह इस कानून का उल्लंघन व मुद्रा का अपमान माना जाएगा। ऐसे में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here