[ad_1]
03:03 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया मुश्किल लक्ष्य
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। उनके साथी ओपनर एलेक्स हेल्स ने 52 रनों की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा इंग्लैंड को कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। बेन स्टोक्स आठ, हैरी ब्रुक सात और मोईन अली पांच रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने नाबाद छह और डेविड मलान ने नाबाद तीन रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। टिम साउदी, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को एक-एक सफलता मिली।
02:49 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: लिविंगस्टोन, ब्रुक और बटलर आउट
इंग्लैंड को तीसरा झटका लॉकी फर्ग्यूसन ने दिया। उन्होंने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को क्लीन बोल्ड कर दिया। लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 20 रन बनाए। उनके बाद हैरी ब्रुक 19वें ओवर में आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंद पर सात रन बनाए। ब्रुक को टिम साउदी ने फिन एलेन के हाथों कैच कराया। उनके बाद कप्तान जोस बटलर 47 गेंद पर 73 रन बनाकर रनआउट हो गए। बटलर ने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।
02:30 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: मोईन आउट, बटलर की फिफ्टी
इंग्लैंड को 14वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने उन्हें ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। मोईन ने छह गेंद पर पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर उतरे हैं। जोस बटलर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अपना 18वां टी20 अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड ने 14 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। बटलर 35 गेंद पर 50 और लिविंगस्टोन तीन गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
02:17 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: न्यूजीलैंड को मिली पहली सफलता
न्यूजीलैंड को पहली सफलता 11वें ओवर में मिली। एलेक्स हेल्स अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। हेल्स को मिचेल सैंटनर ने विकेटकीपर डेवोन कॉनवे के हाथों स्टंप कराया। उन्होंने 40 गेंद पर 52 रन बनाए। इंग्लैंड ने 11 ओवर में एक विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। कप्तान जोस बटलर 24 गेंद पर 29 और मोईन अली दो गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।
02:11 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: इंग्लैंड की पारी के आधे ओवर समाप्त
इंग्लैंड की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए हैं। एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर क्रीज पर हैं। हेल्स ने 38 गेंद पर 48 रन बनाए हैं। वहीं, बटलर ने 22 गेंद पर 27 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अब तेजी से रन बनाना चाहेंगे। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद हमें रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है।
01:57 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: इंग्लैंड का पावरप्ले समाप्त
इंग्लैंड की टीम ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की है। उसने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए हैं। एलेक्स हेल्स तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 25 गेंद पर 37 रन बना लिए हैं। वहीं कप्तान जोस बटलर ने 11 गेंद पर 10 रन बनाए हैं। छठे ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर बटलर को जीवनदान मिला। कप्तान केन विलियम्सन उनका कैच नहीं ले पाए।
01:44 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: इंग्लैंड की धीमी शुरुआत
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमी शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए हैं। एलेक्स हेल्स 12 गेंद पर 16 और जोस बटलर छह गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
01:16 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
01:13 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: न्यूजीलैंड की टीम करेगी पहले गेंदबाजी
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
12:43 PM, 01-Nov-2022
ENG vs NZ T20 Live: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 180 रन का लक्ष्य दिया, बटलर और एलेक्स हेल्स का अर्धशतक
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप 33वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच थोड़ी देर में खेला जाएगा। दोनों टीमें मंगलवार (एक नवंबर) को ब्रिस्बेन में आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड के तीन मैच में पांच अंक हैं। वहीं, इंग्लैंड के तीन मैच में तीन अंक हैं। उसे किसी भी हाल में इस मैच को जीतना होगा। इंग्लिश टीम हारने पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
[ad_2]
Source link