Home Breaking News Gujarat Bridge Collapse Live: पीएम मोदी ने की उच्च-स्तरीय बैठक, दो नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक

Gujarat Bridge Collapse Live: पीएम मोदी ने की उच्च-स्तरीय बैठक, दो नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक

0
Gujarat Bridge Collapse Live: पीएम मोदी ने की उच्च-स्तरीय बैठक, दो नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक

[ad_1]

10:59 PM, 31-Oct-2022

मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक

मोरबी हादसे में मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया- राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह / मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

 

09:00 PM, 31-Oct-2022

पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

मोरबी हादसे पर पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

 

08:33 PM, 31-Oct-2022

पीएम मोदी ने मोरबी हादसे पर की उच्च-स्तरीय बैठक

पीएम मोदी ने मोरबी हादसे पर उच्च-स्तरीय बैठक की साथ ही राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा भी की। इस हादसे में करीब 134 लोगों की मौत हुई है। मामले में मेंटीनेंस कंपनी के 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

07:29 PM, 31-Oct-2022

घटनास्थल का दृश्य

घटनास्थल का दृश्य जहां पुल गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई थी।  

 

06:30 PM, 31-Oct-2022

इन 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार

ओरेवा कंपनी के मैनेजर के अलावा उसके भाई, पुल पर मरम्मत करने वाली टीम के सदस्य, पुल पर लगे तीन सिक्योरिटी गार्ड और टिकट कलेक्टर को गिरफ्तार किया गया। 

 

06:26 PM, 31-Oct-2022

आईजी बोले, सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

मोरबी रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने कहा कि कल शाम 6.30 बजे पुल गिरा। प्रशासन का रिस्पॉन्स काफी तेज था। हमने हिरासत में लेने के बाद सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों पर आईपीसी की धारा 304, धारा 308 के तहत केस दर्ज किया गया है। मानवता को बचाने के लिए हमने पूरी ताकत से अभियान चलाया। आईजी ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही। आईजी ने प्रशासन की मदद करने के लिए मोरबी के लोगों को भी धन्यवाद कहा।

 

06:20 PM, 31-Oct-2022

मोरबी में दुकानें बंद रहीं

मोरबी में दुकानें आज बंद रहीं क्योंकि शहर में कल का झूला पुल गिरने से 132 लोगों की मौत पर लोग शोक में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोरबी में आज कई प्रतिष्ठान बंद रहे।

05:54 PM, 31-Oct-2022

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

मोरबी हादसे में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस हादसे में अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

 

05:41 PM, 31-Oct-2022

एनसीपी ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने सोमवार को कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मोरबी जिले में पुल गिरने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मच्छू नदी पर बने पुल के नवीनीकरण का काम एक सरकारी निविदा के बाद हासिल किया गया था और स्थानीय नागरिक निकाय से फिटनेस प्रमाण पत्र लिए बिना इसे आम लोगों के लिए खोला गया।

क्रेस्टो ने इस बात पर सवाल उठाया कि मरम्मत के बाद पुल को जब जनता के लिए 26 अक्टूबर को दोबारा: खोला गया था तब क्या गुजरात सरकार को पुल का फिटनेस सर्टिफिकेट होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि केंद्र को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। 

 

05:20 PM, 31-Oct-2022

दलाई लामा ने जताई संवेदना

दलाई लामा ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति सोमवार को शोक-संवेदना प्रकट की। झूलता पुल गिरने की इस घटना में कम से कम 134 लोगों की मौत हो गई है। दलाई लामा ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को पत्र लिखा कि वह इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं और अपने रिश्तेदारों को खो चुके लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने पत्र में लिखा,  जब इस तरह की और दक्षिण कोरिया जैसी घटना होती है तो ऐसा लगता है कि हम सब पर आफत टूट पड़ी हो। मुझे आशा है कि भविष्य में इस तरह की भयावह दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। दक्षिण कोरिया में शनिवार की रात हैलोवीन के मौके पर भगदड़ की घटना में कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई थी।

 

04:54 PM, 31-Oct-2022

पीएम मोदी भावुक हुए

गुजरात के बनासकांठा में जनसभा के दौरान मोरबी हादसे का जिक्र कर पीएम मोदी भावुक हो गए।  

 

 

02:58 PM, 31-Oct-2022

सऊदी अरब ने भी हादसे पर जताया शोक

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर सऊदी अरब ने भी शोक जताया। सऊदी के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि इस हादसे में 132 लोगों की मौत हुई है।

01:48 PM, 31-Oct-2022

पीएम मोदी कल जाएंगे मोरबी

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को मोरबी जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी घटनास्थल का जायजा लेंगे। 

01:30 PM, 31-Oct-2022

खरगे-राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की यह अपील

मोरबी पुल हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बचाव कार्य में हरसंभव मदद मुहैया कराएं। 

12:57 PM, 31-Oct-2022

एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

मोरबी पुल हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत होने की खबर है। यह परिवार जामनगर जिले की ढ्रोल तालुका से ताल्लुक रखता था। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here