Home Sports IND vs SA: ‘इंडिया ने मरवा दिया हमें…’ भारत की हार से टूटा शोएब अख्तर का दिल

IND vs SA: ‘इंडिया ने मरवा दिया हमें…’ भारत की हार से टूटा शोएब अख्तर का दिल

0
IND vs SA: ‘इंडिया ने मरवा दिया हमें…’ भारत की हार से टूटा शोएब अख्तर का दिल

[ad_1]

हाइलाइट्स

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया.
पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा.
पाकिस्तान का भाग्य अभी भी दूसरों पर टिका हुआ है.

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका ने रविवार (30 अक्टूबर) को पर्थ में चल रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला 5 विकेट से खत्म कर दिया. प्रोटियाज को 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मुश्किल हुई, लेकिन एडेन मार्करम और डेविड मिलर धैर्य के साथ फिनिश लाइन को पार करने में सफल रहे. भारत की हार ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारत की हार से काफी ज्यादा दुखी हैं.

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आधे रास्ते में 3 विकेट पर 40 रन था. भारतीय तेज गेंदबाजों ने चीजों को नियंत्रण में रखने के लिए एक असाधारण खेल दिखाया. लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के बाद मार्करम और मिलर ने गियर बदला और रन चेज की स्पीड को बढ़ाया. इन दोनों ने अपने-अपने अर्द्धशतक बनाए और सुपर 12 राउंड में प्रोटियाज को अपनी दूसरी जीत दिलाई. दरअसल, भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान की किस्मत भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर टिकी थी. भारत की जीत पाकिस्तान के लिए जरूरी थी.

केएल राहुल टीम से बाहर, अश्विन की जगह युजवेंद्र… हरभजन ने टीम इंडिया से कड़े फैसले लेने को कहा

भारत की हार से टूटा शोएब अख्तर का दिल
अब भारत की हार से पाकिस्तान की उम्मीद टूट गई है और शोएब अख्तर का दिल भी. उन्होंने अपने नए यूट्यूब वीडियो में कहा कि भारतीय बल्लेबाज अगर धैर्य से बल्लेबाजी करते तो 150 रन बना सकते थे. शोएब अख्तर ने कहा, ”इंडिया ने मरवा दिया हमें. दरअसल, हमने खुद को चोट पहुंचाई है. यह भारत की गलती नहीं है, हमने इतना बुरा खेला और अपनी किस्मत दूसरों पर छोड़ दी. मैं कामना कर रहा था कि भारत मजबूत हो और जीत जाए.”

‘भारत ने हमें बहुत निराश किया’
उन्होंने आगे कहा, ”इन पिचों पर खेलना आसान नहीं है और भारत ने हमें बहुत निराश किया है. अगर उनके बल्लेबाज थोड़े और धैर्यवान होते और जल्दबाजी नहीं करते तो 150 का स्कोर जीत के लिए काफी होता. लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों का बखूबी इस्तेमाल किया. मिलर द किलर का अपना अनुभव मार्करम के साथ लाना शानदार था. लुंगी एंगिडी ने कमाल किया. ज्यादा गति नहीं, लेकिन उन्होंने शॉर्ट गेंदों और सीम के साथ विकेट भी हासिल किए.”
केएल राहुल पर टीम मैनेजमेंट इतना मेहरबान क्यों? लोग बोले- T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा फ्रॉड

‘पाकिस्तान का भाग्य अभी भी दूसरों पर निर्भर’
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि पाकिस्तान अब परेशान होने की स्थिति में है, क्योंकि प्रतियोगिता में उनका भाग्य अभी भी दूसरों पर निर्भर है. उन्होंने भारत की खराब बल्लेबाजी के बारे में बात, लेकिन कहा कि रोहित शर्मा एंड कंपनी के पास पाकिस्तान की तुलना में आसान मैच है. पाकिस्तान को अभी टेबल-टॉपर्स दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है और इसके बाद बांग्लादेश का. वहीं, भारत को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ मैच खेलना है.

‘चाहता था कि भारत जीते और हमें मौका मिले’
शोएब अख्तर ने आगे कहा, ”लेकिन अब से पाकिस्तान की संभावना बहुत सीमित है. मैंने पहले कहा था कि दक्षिण अफ्रीका एक ही समय में भारत और पाकिस्तान को हराने की ताकत रखती है. लेकिन मैं चाहता था कि किसी तरह भारत विजयी हो और हमें मौका मिले. लेकिन अब तो ये लग रहा है कि दक्षिण अफ्रीका हमें भी फेंटी लगाने को तैयार होगा.”

‘दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के सामने खुली भारत की पोल’
उन्होने कहा, ”भारत दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के खिलाफ बेनकाब हो गया था, लेकिन वे प्रतियोगिता से बाहर नहीं हैं क्योंकि उनके पास आने वाले कुछ आसान खेल हैं. लेकिन पाकिस्तान को अभी दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है, जो असंभव लगता है. चलिए देखते हैं क्या होता है. लेकिन मैं अभी भी अपनी टीम का समर्थन कर रहा हूं और मेरी इच्छा है कि वे इस स्थिति से बाहर आएं.”

Tags: India vs South Africa, Pakistan cricket team, Shoaib Akhtar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here