Home Sports Podcast T20WC: भारत की हार से रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग, पाकिस्तान भी रेस में – t20 world cup 2022 semifinal super 12 match rohit sharma india vs south africa pakistan records nodakm

Podcast T20WC: भारत की हार से रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग, पाकिस्तान भी रेस में – t20 world cup 2022 semifinal super 12 match rohit sharma india vs south africa pakistan records nodakm

0
Podcast T20WC: भारत की हार से रोमांचक हुई सेमीफाइनल की जंग, पाकिस्तान भी रेस में – t20 world cup 2022 semifinal super 12 match rohit sharma india vs south africa pakistan records nodakm

[ad_1]

भारत की इस हार का सबसे बड़ा कारण फिल्डिंग के साथ ही अग्रिम पंक्ति के बल्लेबाज़ों का निराशाजनक प्रदर्शन भी रहा. मारक्रम का 35 के योग पर विराट कोहली से कैच छूटने के अलावा टीम ने रन आउट के भी दो मौके गंवाए, जिसमें रोहित शर्मा का मिलर को रन आउट करने का एक सुनहरा मौका शामिल था, लेकिन वे चूक गए.

वर्ष 2011 के बाद से पहली बार आईसीसी इवेंट में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इससे पहले अफ्रीका ने 2011 में वनडे विश्व कप में नागपुर में खेले गए मैच में भारत को पराजित किया था. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर केवल 133 रन ही बना सकी.

पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पॉवरप्‍ले में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 15 रन और केएल राहुल 9 रन बनाकर पैवेलिन लौट गए. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाज़ी के सामने भारत की अग्रिम पंक्ति की बल्लेबाज़ी पूरी तरह से बिखर गई.

भारत ने मात्र 49 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए. इसमें से चार बल्लेबाज़ों को एनगिडी ने अपना शिकार बनाया. पिछले दो मैचों में लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले विराट कोहली मात्र 12 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या केवल दो रन और इस मैच में अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किए गए दीपक हुड्डा बिना कोई रन बनाए पैवेलियन लौटे.

विपरीत परिस्थियों और दबाव में सूर्यकुमार यादव ने पलटवार करते हुए भारतीय टीम को संकट से उबारा. सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और छह चौके लगाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने चार विकेट और वेन पर्नेल ने तीन विकेट लिए. जीत के लिए मिले 134 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए.

ऐसे में, एडन मारक्रम और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए मात्र 60 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. अंततः दक्षिण अफ्रीका ने जीत का लक्ष्य बीसवें ओवर की चौथी गेंद पर पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया.

डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ 59 रनों की और मारक्रम ने नाबाद 52 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली. भारत की ओर अर्शदीप सिंह 2 विकेट लेकर सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे. मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और अश्विन ने 1-1 विकेट लिए. इस मैच में भारत को हार का सामना तो करना पड़ा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ नए रिकॉर्ड बनाए.

कप्तान रोहित शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में यह 36वां मैच था. इसी के साथ ही वे टी 20 विश्वकप में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. रोहित ने तिलकरत्ने दिलशान (35) मैच को पीछे छोड़ा. विराट कोहली केवल 12 रन बनाकर आउट हुए लेकिन कोहली टी20 वर्ल्ड कप में एक हज़ार रन पूरे करने वाले विश्व के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बने.

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने सबसे अधिक 1016 रन बनाए हैं. आने वाले मैचों में कोहली के पास जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा. सूर्यकुमार ने 68 रनों की अपनी शानदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. सूर्या ने इस साल आठवां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया है और वह एक साल में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले मध्यक्रम के पहले बल्लेबाज बने हैं.

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव चार या उससे नीचे के नंबर पर खेलते हुए एक कैलेंडर वर्ष में 1000 टी20 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं. रविवार को ही ब्रिसबेन में खेले मैच में जिम्बाब्वे की बांग्लादेश पर मात्र 3 रन से रोमांचक व नाटकीय जीत के बाद सुपर 12 का ग्रुप-2 और रोमांचक हो गया है.

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 150 रन बनाए. जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी. इस मैच में अंतिम गेंद पर बड़ा नाटकीय घटनाक्रम देखा गया. ज़िम्बाब्वे को मैच की अंतिम गेंद पर जीत के लिए पांच रन बनाने थे. मोसेद्दक की गेंद पर नुरूल हसन ने मुजरबानी को स्टंप तो कर दिया, लेकिन इस दौरान उनकी स्टंप के आगे गेंद को पकड़ने की ग़लती ने मैच को अनूटी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया.

बांग्लादेश की टीम जीत का जश्न मनाते हुए मैदान के बाहर भी चली गई, लेकिन रिव्यू में पासा पलट गया. बल्लेबाज़ को नॉट आउट देने के साथ ही गेंद भी नो-बॉल हुई.
खिलाड़ियों को अंपायर ने फिर से मैदान पर बुलाया. मोसेद्दक हुसैन की गेंद ब्लेसिंग मुजरबानी के लिए फ्री-हिट थी, लेकिन इस मौके को वे भुना नहीं पाए और बांग्लादेश ने 3 रन से रोमांचक जीत हासिल की. मैच में 19 रन देकर तीन विकेट लेने वाले बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

रविवार को ही पर्थ स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की. पाकिस्तान की 20 आई में ऑस्ट्रेलिया में यह पहली जीत है. सुपर-12 ग्रुप-2 के इस मैच में पाकिस्तान ने जीत के लिए मिले मात्र 92 रनों के लक्ष्य को 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 4 विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया. इस जीत के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनीं रहेंगी.

और अब कुंछ संक्षिप्त खेल समाचार…

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में जगह बना ली है. राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी ने शनिवार को कोरिया के चोई सोल ग्यू और किम वोन हू को सेमीफाइनल मुकाबले में सीधे सेटों में 21-18 और 21-14 से शिकस्त दी.

दो बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पांच साल बाद एक बार फिर से सुल्तान जोहोर कप जीत लिया है. शनिवार को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराकर सुल्तान जोहोर कप पर कब्ज़ा किया.

और अंत में …एफआईएच लीग अभियान की शुरूआत भारत ने न्यूजीलैंड पर 4-3 से जीत दर्ज करने के साथ की है. शुक्रवार को खेले गए एफआईएच लीग मुकाबले में भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर के अंत में 2-3 से पीछे चल रही थी. अंतिम क्वार्टर में मंदीप ने 51वें और 56वें मिनट में दो मैदानी गोल दाग़कर भारत को 4-3 की जीत दिला दी.

न्यूज़ 18 हिन्दी पॉडकास्‍ट के साप्ताहिक स्पेशल स्पोर्ट्स बुलेटिन में आज इतना ही. ताजतरीन खेल खबरों के साथ हम फिर हाज़िर होंगे. तब के लिए नवीन श्रीवास्तव को इजाज़त दीजिए. नमस्कार.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here