Home Sports T20 WC 2022: क्या अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं पाकिस्तान के स्पीडस्टार? फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा

T20 WC 2022: क्या अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं पाकिस्तान के स्पीडस्टार? फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा

0
T20 WC 2022: क्या अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं पाकिस्तान के स्पीडस्टार? फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से दी शिकस्त.
शाहीन अफरीदी जुलाई में घुटने की चोट का शिकार हुए थे.

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में दो करारी हार के बाद रविवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. इस बीच पाकिस्तान के स्पीडस्टार शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि किस तरह से इंग्लैंड में वह अपनी चोट से उबर पाए. वर्ल्ड कप में वापसी करने के बाद उन्होंने अपनी मौजूदा फिटनेस के बारे में भी चर्चा की.

जुलाई के महीने में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अफरीदी घुटने की चोट का शिकार हो गए थे. इस चोट ने 22 वर्षीय को लगभग तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रखा. इस चोट के कारण शाहीन अफरीदी एशिया कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से भी चूक गए थे. वर्ल्ड कप में शाहीन की वापसी पाकिस्तान के लिए एक अच्छी खबर थी. हालांकि, लंबे अंतराल के बाद मैदान में वापसी करना अफरीदी के लिए आसान नहीं था. वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैचों में 22 वर्षीय को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी.

अल्लाह किसी को ऐसी चोट से नहीं गुजारे- शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के स्पीडस्टार ने अपने बयान में कहा, ‘तीन महीने के बाद इस चोट से वापसी करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. अल्लाह किसी को भी ऐसी चोट से नहीं गुजारे लेकिन जो लोग ऐसी चोट से गुजर चुके हैं उन्हें पता है कि यह कितना मुश्किल है. मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा हूं मुझे लगता है कि मेरी गति पहले जैसी ही आ रही है. मेरी औसत गति 135-140 किमी/घंटे की आ रही है. मैच की फिटनेस अलग बात होती है. लेकिन तीन महीने बाद अचानक पहले जैसा प्रयास करना मुश्किल होता है.’

टी20 वर्ल्ड कप था शाहीन अफरीदी का टारगेट

अफरीदी ने बताया, ‘मैं इंग्लैंड में अकेला था और शुरुआती महीनों में मैंने काफी संघर्ष किया. मैं कभी चोट के कारण इतने लंबे समय तक क्रिकेट एक्‍शन से दूर नहीं रहा. निश्चित तौर पर आपके दोस्‍त और टीम के साथी समर्थन करते हैं. मेरा लक्ष्‍य टी20 वर्ल्‍ड कप खेलना था और अल्‍लाह का शुक्र है कि मैं ऐसा कर पा रहा हूं.’

विराट कोहली को छोड़ गौतम गंभीर ने टीम के इस बल्लेबाज पर खड़े किए सवाल..बोले- क्या है उनकी…

उन्होंने आगे कहा, ‘पहले दो महीने मैं ठीक से चल नहीं पा रहा था क्योंकि सूजन बढ़ती जा रही था. मैं केवल जिम जा पाता था. मैंने दो सप्ताह तक इंडोर गेंदबाजी की है और इन पिचों पर दौड़ने का प्रयास कर सका हूं. गर्मी खत्म हो चुकी थी इसलिये कोई बाहरी पिच उपलब्ध नहीं थी तो मैं केवल इंडोर में दौड़ लगा पाया.’

Tags: Pakistan, Shaheen Afridi, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here