[ad_1]
ब्रिसबेन. इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 अक्टूबर को मेलबर्न में बारिश से मैच नहीं होने के कारण उनकी टीम अब नॉकआउट मुकाबले खेल रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य अब लगातार चार मुकाबले जीतकर टी20 विश्व कप उठाने की है, जिसकी शुरुआत मंगलवार को ब्रिसबेन में न्यूजीलैंड के साथ होगी. पिछले हफ्ते मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बारिश से बाधित मैच के बाद इंग्लैंड को डीएलएस पद्धति पर आयरलैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा, फिर उसी स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका एक और मैच बारिश की वजह से धुल गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 31, 2022, 15:14 IST
[ad_2]
Source link