[ad_1]
दिवाली के खास अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इतने दिनों में लगातार फिल्म की कमाई का आंकड़ा गिरता जा रहा है। वैसे तो अक्षय कुमार की हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए जानी जाती है। लेकिन शायद साल 2020 अक्षय कुमार के लिए खास नहीं है, क्योंकि उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आ रही है।
इस साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, लेकिन तीनों ही फिल्में फ्लॉप रही हैं। वहीं 25 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की राम सेतु को लेकर मेकर्स को उम्मीद थी कि इस फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलेगा। लेकिन राम सेतु को न तो दिवाली की छुट्टी का कोई फायदा मिला है, न ही भाई दूज और न तो वीकएंड का। लगातार फिल्म का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- Bhediya: ‘भेड़िया’ की एक लाइन सुनते ही वरुण धवन ने फिल्म के लिए भर दी थी हामी, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
राम सेतु ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वहीं बीते शनिवार को इस फिल्म ने 7.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, इसके बाद रविवार को राम सेतु ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंडे टेस्ट में भी राम सेतु फेल हो गई थी और इसने तीन करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं मंगलवार को राम सेतु ने 2.90 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 61.90 करोड़ रुपये हो गई है।
बता दें कि फिल्म ‘राम सेतु’ के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। फिल्म को तीन हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी शामिल हैं।
[ad_2]
Source link