Home Sports गावस्कर ने अश्विन को ठहराया साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का जिम्मेदार, कहा- कैच और रन आउट मिस होते हैं

गावस्कर ने अश्विन को ठहराया साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का जिम्मेदार, कहा- कैच और रन आउट मिस होते हैं

0
गावस्कर ने अश्विन को ठहराया साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का जिम्मेदार, कहा- कैच और रन आउट मिस होते हैं

[ad_1]

हाइलाइट्स

गावस्कर ने आर अश्विन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का जिम्मेदार ठहराया
आर अश्विन ने मैच में सबसे ज्यादा 43 रन लुटाए थे.

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज शानदार तरीके से किया था. लगातार दो मैच में जीत के बाद भारत को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया था लेकिन तीसरे मैच में उसे आखिरी ओवर में हार मिली. पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारत के हार का जिम्मेदार खराब फील्डिंग को नहीं बल्कि अश्विन की महंगी गेंदबाजी को बताया.

रविवार 30 अक्टूबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मैच खेला गया था. टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी के दम पर भारत ने 9 विकेट पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया. अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर 24 रन पर भारत ने तीन विकेट झटक लिए थे. इसके बाद एडन मारक्रम और डेविड मिलर ने पारी को संभालते हुए मैच को बदल दिया. विराट ने मारक्रम का कैच छोड़ा था जबकि रोहित शर्मा रन आउट का मौका गंवा बैठे. 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर प्रोटियाज टीम ने जीत का लक्ष्य हासिल किया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अश्विन ने 4 ओवर में 43 रन दिए थे. भुवनेश्वर ने 21, अर्शदीप ने 25, शमी ने 13 जबकि हार्दिक पांड्या ने 29 रन खर्च किए थे. गावस्कर ने आज तक से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि क्रिकेट में कैच छूटना और रन आउट के मौके का गंवाना होता रहता है. हम मैच हारने के लिए किसी एक खिलाड़ी पर दोष नहीं लगा सकते हैं. जब भाग्य आपका साथ नहीं देता है तो बड़े से बड़ा खिलाड़ी भी ऐसे कैच छोड़ता है या रन आउट करने के मौके का फायदा नहीं उठा पाता. मुझे लगता है कि जब भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी तो जो सबसे बड़ी परेशानी आई वो एक गेंदबाज के 43 रन खर्च करने को लेकर हुई.”

आगे उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि युजवेंद्र चहल तो नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में खेलना चाहिए था. इस मैच को खेलने से उनको हम आगे आने वाले मुकाबलों के लिए विश्वास दिला सकते थे. आत्मविश्वास दिलाया जाना बेहद जरूरी होता है.”

Tags: India vs South Africa, R ashwin, Sunil gavaskar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here