Home Sports …तो क्या जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी में जल्दबाजी की गई? चीफ सेलेक्टर ने बोल दी बड़ी बात

…तो क्या जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी में जल्दबाजी की गई? चीफ सेलेक्टर ने बोल दी बड़ी बात

0
…तो क्या जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी में जल्दबाजी की गई? चीफ सेलेक्टर ने बोल दी बड़ी बात

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह की वापसी में जल्दबाजी हुई?
चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बुमराह की वापसी को लेकर बोली बड़ी बात
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में दोबारा चोटिल हो गए थे

नई दिल्ली. क्या बैक इंजरी से उबर रहे जसप्रीत बुमराह की टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया में वापसी में जल्दबाजी की गई? न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम के ऐलान के दौरान चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बुमराह को लेकर जो बात कही, उससे तो यही लगता है. क्योंकि बुमराह को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों दौरे के लिए नहीं चुना गया है. वो अभी भी बैक इंजरी से पूरी तरह उबरे नहीं हैं और उनके फरवरी से पहले मैदान में लौटने की संभावना नहीं है. यानी अब वो सीधे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उतरेंगे.

चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान करते हुए कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले हमने बुमराह की वापसी के मामले में जल्दबाजी की और आपने देखा कि इसका नतीजा क्या हुआ. वो टी20 विश्व कप से बाहर हो गए. दरअसल, बुमराह ने करीब 2 महीने बाद सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से कमबैक किया था लेकिन, दो मैच खेलने के बाद दोबारा चोटिल हो गए और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए.

बुमराह की वापसी में जल्दबाजी हुई: चीफ सेलेक्टर
चीफ सेलेक्टर ने कहा, ‘सेलेक्शन कमेटी को खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट भी देखना होगा. टी20 विश्व कप को देखते हुए हमने जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी में जल्दबाजी की और आपने देख लिया कि क्या हुआ? हम बिना बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे. मैं हमेशा से ही कहता हूं कि हमें खिलाड़ियों को मैनेज करना है लेकिन, जब ऐसा करते हैं तो यह सवाल उठने लगते हैं कि क्यों कुछ खिलाड़ी नहीं खेल रहे, बार-बार कप्तान बदल रहे. कोई सेलेक्टर नहीं चाहता कि टीम या कप्तान बदला जाए लेकिन, इतना ज्यादा क्रिकेट हो रहा है तो ऐसे में खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करना जरूरी होता है. हमें खिलाड़ियों के शरीर का भी ध्यान रखना होता है कि क्योंकि वो भी इंसान ही हैं.’

बुमराह एनसीए में चोट से उबर रहे
उन्होंने आगे कहा कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी की मेडिकल टीम बुमराह की देखभाल कर रही है. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल होने वाली सीरीज में जरूर टीम का हिस्सा होंगे. हम अब कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं, जैसा हम पहले कर चुके हैं. हम बुमराह को लेकर एहतियात बरत रहे हैं. वो जल्द वापसी करेंगे.

टी20 विश्व कप से ठीक पहले दोबारा चोटिल हो गए थे
बुमराह को पहली बार अगस्त में उनकी पीठ में चोट का पता चला था. इसके बाद वो एशिया कप से बाहर हो गए थे. हालांकि, सितबंर में उन्हें फिट घोषित कर दिया गया और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया. यही स्क्वॉड ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी उतरा. बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज के पहले दो मैच खेले लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्होंने पीठ में दर्द की शिकायत की और पहले वो इस सीरीज और फिर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए.

India vs New Zealand: भारतीय टी20 टीम में बदलाव शुरू, कार्तिक और अश्विन के लिए रास्ता बंद

India vs New Zealand: टीम इंडिया की सूरत बदली, रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मिली कप्तानी

इसके बाद से ही बुमराह अपनी चोट से उबरने के लिए एनसीए में हैं और कड़े रिहैब प्रोग्राम से गुजर रहे हैं. भारतीय टीम न्यूजीलैंड में तीन वनडे के साथ इतने ही टी20 भी खेलेगी. इसके बाद दिसंबर की शुरुआत में बांग्लादेश पहुंचेगी. यहां दोनों देशों के बीच 3 वनडे और दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद, घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम अपने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान को पूरा करने से पहले व्हाइट बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड और श्रीलंका की मेजबानी करेगी.

Tags: Chetan Sharma, India vs new zealand, Jasprit Bumrah, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here