[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल भारत के युवा अर्शदीप सिंह से प्रभावित हैं
अर्शदीप की गेंदबाजी की तुलना अजमल ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम से की है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक काफी अच्छा खेल दिखाया है. पहले दो मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स पर जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका के हार मिली. टीम इस मुकाबले में भी आखिरी ओवर तक बनी हुई थी. भारत के अब तक के प्रदर्शन में युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का विकेट लेकर उन्होंने मैच शुरू में ही भारत की तरफ मोड़ दिया था.
टूर्नामेंट में अर्शदीप ने अब तक 3 मैच खेलर 7 विकेट चटकाए हैं. 32 रन देकर 2 विकेट उका सर्वश्रेष्ठ रहा है. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने उनकी जमकर तारीफ की है. अजमल ने तो यहां तक कहा कि जो कला भारतीय दिग्गज जहीर खान और पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम में थी वही इस युवा में भी है.
उन्होंने यूट्यूब चैनल पर कहा, अर्शदीप सिंह …क्या गेंदबाज है ये. उनकी कलाई से आप इस बात का पता ही नहीं लगा सकते हैं कि वो कौन की गेंद डालने वाले हैं. कौन सी गेंद को वह अंदर लाएंगे और कौन सी गेंद बाहर की तरफ ले जाएंगे. मुझे लगता है कि जहीर खान ऐसे पहले गेंदबाज थे जिनकी स्विंग और रफ्तार दोनों का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता था. इससे बल्लेबाज पहले से शॉट लगाने की योजना बना ही नहीं पता था. वो दो गेंद को बाहर की तरफ स्विंग कराते थे और फिर अचानक से एक गेंद अंदर की तरफ लेकर आते थे. यही वो गेंद होती है जिसका सामना करना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है. अगर जो आप वसीम अकरम को देखें तो वो यही किया करते थे.
सूर्यकुमार यादव को लेकर बात करते हुए कहा, एक चीज जो सूर्यकुमार यादव की सबसे अलग नजर आती है वो उस भूमिका को अच्छे के निभा रहे हैं जो उनको टीम की तरफ से करने के लिए दिया गया है. भारतीय टीम का हर एक बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की उछाल लेती पिचों पर संघर्ष करता नजर आता है लेकिन सूर्यकुमार यादव … जिस तरह से वह गेंद को बल्ले के बीचों बीच मारते हैं, वो बिल्कुल ही निडर बल्लेबाज हैं. बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. इस वक्त वह आईसीसी की रैंकिंग में जिस जगह पर हैं वहीं रहने के पूरे हकदार हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arshdeep Singh, Saeed Ajmal, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Wasim Akram
FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 18:55 IST
[ad_2]
Source link