[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को टी20 विश्व कप मुकाबला खेला जाना है
यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम बुधवार को बांग्लादेश को हरा जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. यह मैच सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए दोनों टीमों के लिए अहम है. भारत ने अब तक दो मैच जीते हैं तो वहीं बांग्लादेश के खाते में भी इतनी ही जीत है. कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ इस मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं.
भारत की परेशानी इस वक्त ओपनिंग जोड़ी है जहां रोहित तो रन बना रहे हैं लेकिन केएल राहुल का बल्ला खामोश है. कोच द्रविड़ ने भरोसा जताया है कि राहुल फॉर्म हासिल कर लेंगे लिहाजा बांग्लादेश के खिलाफ ओपनिंग में बदलाव की उम्मीद कम ही है.
दो बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
दिनेश कार्तिक तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी और उनकी जगह पर ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था. कार्तिक पिछले तीनों ही मुकाबले में रन नहीं बना पाए हैं ऐसे में टीम मैनेजमेंट पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है. वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी दीपक हुड्डा की जगह पर उतारा जा सकता है.
स्पिनर गेंदबाजी में क्या होगा बदलाव ?
अब तक आर अश्विन का प्रदर्शन औसत ही रहा है लिहाजा प्रमुख स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को उनकी जगह मिल सकती है. बांग्लादेश के खिलाफ टीम के पास जीत हासिल कर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करने का मौका है और चहल की गेंदबाजी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल या दीपक हुड्डा, आर अश्विन या युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dinesh karthik, India vs Bangladesh, Rahul Dravid, Rishabh Pant, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 19:37 IST
[ad_2]
Source link