Home Sports भारत की T20 टीम में चुने जाने की खुशी में शुभमन गिल ने जड़ा शतक, बोले- ‘अब साबित करना है कि…

भारत की T20 टीम में चुने जाने की खुशी में शुभमन गिल ने जड़ा शतक, बोले- ‘अब साबित करना है कि…

0
भारत की T20 टीम में चुने जाने की खुशी में शुभमन गिल ने जड़ा शतक, बोले- ‘अब साबित करना है कि…

[ad_1]

कोलकाता. टीम इंडिया के प्रतिभावान बल्लेबाज शुभमन गिल दिखाना चाहते हैं कि वह टॉप क्लास खिलाड़ी हैं. आगामी न्यूजीलैंड दौरे में अपने बहुप्रतीक्षित T20 इंटरनेशनल डेब्यू से उत्साहित गिल ने यह बात कर्नाटक के खिलाफ पंजाब की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में तूफानी शतक जड़ने के बाद कहा है.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में जगह बनाने के बाद गिल ने पंजाब की ओर से इस प्रारूप में अपना पहला शतक जड़ा. उनके शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने कर्नाटक को नौ रन से हरा दिया. गिल ने 55 गेंद में 126 रन की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद कहा, “यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, खासकर जब यह ईडन में आया है.”

VIDEO: न्यूजीलैंड की हार पर केन विलियम्सन ने कहा- जॉस बटलर का कैच छोड़ना रहा टर्निंग प्वाइंट

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच पर संकट के ‘बादल’, बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल

ENG vs NZ: मोईन अली ने छोड़ा फिलिप्स का बेहद आसान कैच, VIDEO में देखें कैसे हाथ से छिटकी गेंद?

मुझे साबित करना है कि मैं टीम इंडिया में मिले मौके के लायक: गिल
गिल ने कहा, ‘‘खास तौर पर सलामी बल्लेबाज के तौर पर जब आप पिच पर समय बिताते हैं और रन बनाते हैं तो इससे काफी आत्मविश्वास मिलता है.’’ टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चयन पर गिल ने कहा, ‘‘किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम में चुना जाना एक अच्छा अहसास है. अब मुझे यह दिखाना होगा कि मैं इस मौके के लायक हूं.’’

गिल ने पंजाब को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए राष्ट्रीय टी20 टीम में जगह बनाने का जश्न मनाते हुए इस प्रारूप में पहला शतक जड़ा, जिससे पंजाब ने सोमवार को यहां कर्नाटक को 9 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई. सलामी बल्लेबाज गिल ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले करियर की सर्वश्रेष्ठ 126 रन की पारी खेली जिससे पंजाब ने चार विकेट पर 225 रन बनाए.

इसके जवाब में दो बार का चैंपियन और पिछले साल का उप विजेता कर्नाटक छह विकेट पर 216 रन ही बना पाई. पंजाब गुरुवार को ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगा.

Tags: Rahul Dravid, Rohit sharma, Shubhman Gill, T20 World Cup, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here