[ad_1]

‘इन-सीटू स्लम पुनर्वास’ परियोजना का उद्घाटन करते पीएम मोदी
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्लमवासियों के पुनर्वास के लिए नवनिर्मित 3,024 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस दौरान लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी भी सौंपी।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इन-सीटू स्लम पुनर्वास’ परियोजना के तहत झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए कालकाजी में बनाए गए 3024 नवनिर्मित EWS फ्लैटों का उद्घाटन किया। https://t.co/xgxuBaVYWL pic.twitter.com/8WqxpoWLXs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2022
कालकाजी में तैयार किए गए ये आवास इन-सीटू स्लम पुनर्वास योजना के तहत निर्मित किए गए हैं और इनका निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने किया है। पीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री भूमिहीन कैंप के वासियों को यहां स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित घरों की चाबी सौंपी गई।
सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली डवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 376 झुग्गी झोपड़ी समूहों में इन-सीटू झुग्गी पुनर्वास का काम किया जा रहा है। पुनर्वास प्रोजेक्ट का मकसद झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को उचित सुविधाओं के साथ एक बेहतर और स्वस्थ रहने का वातावरण प्रदान करना है।
यह है पूरा प्रोजेक्ट
DDA ने कालकाजी एक्सटेंशन, जेलोरवाला बाग और कठपुतली कॉलोनी में ऐसे तीन प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। कालकाजी विस्तार परियोजना के अंतर्गत कालकाजी स्थित भूमिहीन शिविर, नवजीवन शिविर और जवाहर शिविर नाम के तीन झुग्गी-झोपड़ी वाली बस्तियों के समूहों का यथास्थान पुनर्वास चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसमें पहले चरण के तहत, पास के ही खाली कॉमर्शियल सेंटर साइट पर 3024 EWS फ्लैटों का कंस्ट्रक्शन किया गया है। फ्लैट सभी नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं, जिसमें विट्रिफाइड फर्श टाइल्स, सिरेमिक टाइल्स, रसोई में उदयपुर ग्रीन मार्बल काउंटर लगाया गया है
मिली जानकारी के अनुसार भूमिहीन शिविर में झुग्गी-झोपड़ी वाली जगह को भूमिहीन शिविर के लाभार्थियों को नए बने हुए EWS फ्लैटों में पुनर्वासित करके खाली किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में खाली हुई जगह का उपयोग नवजीवन शिविर और जवाहर शिविर के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।
[ad_2]
Source link