Home Sports IND vs BAN World Cup Head to Head: भारत-बांग्लादेश की जंग में किस टीम का पलड़ा भारी? जानिए आंकड़ों की जुबानी

IND vs BAN World Cup Head to Head: भारत-बांग्लादेश की जंग में किस टीम का पलड़ा भारी? जानिए आंकड़ों की जुबानी

0
IND vs BAN World Cup Head to Head: भारत-बांग्लादेश की जंग में किस टीम का पलड़ा भारी? जानिए आंकड़ों की जुबानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और बांग्लादेश में 11 बार टी20 में भिड़ंत हुई है
दोनों टीमें चौथी बार टी20 विश्व कप में भिड़ेंगी
उलटफेर में माहर है शाकिब की बांग्लादेश टीम

नई दिल्ली. अपना पिछला मैच साउथ अफ्रीका से गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) सुपर 12 मुकाबले में अब बांग्लादेश (India vs Bangladesh) से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में जीत बेहद जरूरी है. इस मुकाबले को जीतकर भारत अपनी सेमीफाइनल की दावेदारी को मजबूत करेगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है.

प्वॉइंट्स टेबल की बात की जाए तो भारत और बांग्लादेश के एक समान 4-4 अंक हैं. दोनों टीमों ने तीन तीन मैच खेल लिए हैं. लेकिन बेहतरन नेट रनरेट के आधार पर टीम इंडिया बांग्लादेश से एक स्थान ऊपर यानी दूसरे नंबर पर है जबकि बांग्लादेश की टीम तीसरे नंबर पर है. उलटफेर में माहिर बांग्लादेश की टीम ने पिछले मैच में आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे को तीन से हराया था. अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम को भारतीय टीम हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें:Suryakumar Yadav Record: 26 मैच … 935 रन.. सूर्यकुमार यादव की बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के क्लब में धांसू एंट्री

कैसा है विराट कोहली का होटल रूम? ‘चीकू’ ने खुद गुप्त VIDEO को इंस्टा रील में डाल दिया

क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े
भारत और बांग्लादेश के बीच आंकड़ों में देखें तो दोनों टीमों के बीच कुल 11 बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भिड़ंत हुई है जहां भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है. ऐसे में स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें चौथी बार होंगी आमने सामने
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और बांग्लादेश की टीमें तीन बार टकराई हैं जहां भारतीय टीम ने इस विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया है. भारत तीनों मैच में विजयी रहा है. दोनों टीमें 2009, 2014 और 2016 के टी20 विश्व कप में आमने सामने हो चुकी हैं. टीम इंडिया ने 2009 में 25 रन से जीत दर्ज की थी जबकि 2014 में भारत ने बांग्लादेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. साल 2016 में टीम इंडिया एक रन से विजयी रही थी.

Tags: Bangladesh, India, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here