[ad_1]
नई दिल्ली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चौथे क्वार्टर फाइनल में सितारों से सजी मुंबई की टीम ने सौराष्ट्र को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराया. सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेरक मांकड़ के ताबड़तोड़ पचासे की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए. मांकड़ ने 25 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेली. सौराष्ट्र ने मुंबई के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा. मुंबई ने श्रेयस अय्यर (40) और शिवम दुबे (नाबाद 25) की पारियों की बदौलत इस लक्ष्य को 8 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया. मुंबई की तरफ से पृथ्वी शॉ सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए. जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 21 रनों की पारी खेली.
सौराष्ट्र पर जीत के साथ ही मुंबई की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और विदर्भ की टीमें अंतिम चार में पहुंची है. सेमीफाइनल का पहला मुकाबला 3 नवंबर को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच होगा.
शुभमन गिल के तूफानी शतक से पंजाब जीता
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का तीसरा क्वार्टर फाइनल कर्नाटक और पंजाब के बीच खेला गया. पंजाब के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 55 गेंद पर 126 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 9 छक्का जड़ा. उनकी बदौलत पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. कर्नाटक की टीम अभिनव मनोहर की तूफानी पारी के बावजूद 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन ही बना सकी. पंजाब ने यह मुकाबला 9 रन के अंतर से जीता.
शाहबाज अहमद की पारी बेकार, बंगाल हारा
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहला क्वार्टर फाइनल बंगाल और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया. शाहबाज अहमद की 59 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाएं. हिमाचल प्रदेश ने आकाश वशिष्ट (76) और निखिल गंगता (50) की पारियों की मदद से यह मुकाबला 4 विकेट से जीता.
दिल्ली का टूटा दिल, विदर्भ ने एक रन से हराया
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का दूसरा क्वार्टर फाइनल विदर्भ और दिल्ली के बीच खेला गया. विदर्भ ने अपने कप्तान अक्षय वाडकर के 63 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए. दिल्ली की टीम 156 रन ही बना सकी. विदर्भ की ओर से यश ठाकुर ने 29 रन देकर चार विकेट झटके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Prithvi Shaw, Shubhman Gill, Syed Mushtaq Ali T20 tournament, Syed Mushtaq Ali Trophy, T20 cricket
FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 20:24 IST
[ad_2]
Source link