[ad_1]
ब्रिसबेन. कप्तान जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड को 20 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद जिंदा रखी. इंग्लैंड के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सैम कुरैन (26 रन, दो विकेट) और क्रिस वोक्स (33 रन, दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी.
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने मैच के बाद जोर देकर कहा कि उनकी टीम आयरलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही है, क्योंकि उन्हें पता है कि मौजूदा टी20 विश्व कप में वापसी करने के लिए उनके पास आत्मविश्वास और टीम है. इंग्लैंड की टीम 26 अक्टूबर को आयरलैंड से हार के बाद दबाव में थी लेकिन उसने मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 रन से जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा.
वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड की टीम ने बेहतर खेल दिखाया और वह जीत के हकदार थे. विलियम्सन ने कहा, ‘‘इंग्लैंड ने जिस तरह से खेला उसके लिए उन्हें श्रेय जाता है. उन्होंने हमें दबाव में डाल दिया.’’ केन ने कहा, ‘‘उन्होंने प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन बना लिए. हमने मुकाबले को करीबी करने का प्रयास किया लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उसका श्रेय उन्हें जाता है.’’
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच पर संकट के ‘बादल’, बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल
ENG vs NZ: मोईन अली ने छोड़ा फिलिप्स का बेहद आसान कैच, VIDEO में देखें कैसे हाथ से छिटकी गेंद?
बटलर का कैच टपकाना महंगा पड़ा: केन
विलियम्सन ने पावरप्ले में 8 रन के निजी स्कोर पर बटलर का कैच टपकाया. उन्होंने कहा, ”आप ऐसा नहीं करना चाहते (बटलर का कैच छोड़ना), वह आपकी मुसीबत बढ़ाएगा. उसने बड़े मैच में शानदार पारी खेली.’’ बटलर ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने पिछले खराब प्रदर्शन (आयरलैंड से हार) के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचा था, हमारे पास अंतिम एकादश में और टीम में दिग्गज खिलाड़ी हैं. हमने आज जो आत्मविश्वास दिखाया, वह हमारे पास था.’’
बटलर ने कहा- यह एक क्रूर टूर्नामेंट
इंग्लैंड के कप्तान ने कहा, ‘‘यह एक क्रूर टूर्नामेंट है. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच मैच में से चार जीतने के बावजूद बाहर हो गई थी. यह विश्व कप है, इसमें दबाव होगा और सबसे अच्छी टीमें ही दबाव में सफल होती हैं.’’ बटलर ने कहा कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का उनका फैसला सही था. बटलर प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Eng vs nz, Jos Buttler, Kane williamson, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 20:53 IST
[ad_2]
Source link