[ad_1]
हाइलाइट्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने सीएसए टी20 चैलेंज में खेली रिकॉर्डतोड़ पारी
उन्होंने 57 गेंद में 13 छक्के की मदद से ठोके 162 रन
मैच में उन्होंने बाउंड्री पर हैरतअंगेज कैच लपका
नई दिल्ली. डेवाल्ड ब्रेविस…उम्र भले ही 19 साल लेकिन कारनामा वो कर दिखाया जो दक्षिण अफ्रीका के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार एबी डिविलियर्स भी नहीं कर पाए. ब्रेविस ने CSA T20 Challenge में टाइटंस टीम की तरफ से खेलते हुए महज 57 गेंद में 162 रन की पारी खेली. इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डिविलियर्स भी ऐसा नहीं कर सके थे. इस पारी में बेबी एबी यानी ब्रेविस ने 13 छक्के और इतने ही चौके मारे. इस मैच में 162 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने के बाद ब्रेविस ने एक और कमाल किया, जिसे देखकर लोग चौंक गए.
टाइटंस की तरफ से खेलते हुए ब्रेविस ने नाइट्स के खिलाफ इस मैच में शानदार कैच लपका. जिसने भी उनका यह कैच देखा, वो हैरत में पड़ गया. क्योंकि उन्होंने कैच तो लपका ही टीम के लिए 6 रन भी बचाए. यह सब इतने कम वक्त में हुआ कि हर कोई ब्रेविस की तेजी की तारीफ कर रहा है. टाइटंस से मिले 272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स टीम की शुरुआत अच्छी रही थी.
जैक्स सीनमैन और जिहान क्लोटे पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 66 रन जोड़ चुके थे. इसके बाद, नाइट्स की पारी का सातवां ओवर साइमन हार्मर फेंकने आए. उनकी पहली गेंद पर सीनमैन ने छक्का जड़ दिया. दूसरी गेंद का भी यही अंजाम होना था लेकिन, बाउंड्री पर खड़े ब्रेविस ने आखिर तक गेंद को देखा फिर अचानक ही उस पर लपक पड़े.
We’re witnessing greatness
Dewald Brevis’ talent knows no bounds!
What a catch! #CSAT20Challenge pic.twitter.com/pbnLZVror9
— SuperSport (@SuperSportTV) October 31, 2022
टी20 में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार मैच में बने 500 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने डिविलियर्स को पीछे छोड़ा
ब्रेविस ने गेंद को तो पकड़ लिया था लेकिन, वो खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और बाउंड्री के पार गिरने लगे. ऐसा होता, उससे पहले ही ब्रेविस ने तेजी दिखाते हुए अपने पैर बाउंड्री के पार जाने से पहले ही गेंद को हवा में अंदर की तरफ उछाल दिया और फिर खुद को संभालते ही अंदर की तरफ छलांग लगाई और गेंद को दोबारा लपक लिया. इस कैच के चलते सीनमैन को पवेलियन लौटना पड़ा और नाइट्स को मैच में पहला झटका लगा. ब्रेविस की टीम टाइटंस ने यह मुकाबला 41 रन से जीता.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dewald Brevis, South africa, T20
FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 10:33 IST
[ad_2]
Source link