Home Breaking News अपने जन्मदिन पर क्या है शाहरुख खान का प्लान? जानिए किंग खान कैसे मनाएंगे अपना 57वां बर्थडे

अपने जन्मदिन पर क्या है शाहरुख खान का प्लान? जानिए किंग खान कैसे मनाएंगे अपना 57वां बर्थडे

0
अपने जन्मदिन पर क्या है शाहरुख खान का प्लान? जानिए किंग खान कैसे मनाएंगे अपना 57वां बर्थडे

[ad_1]

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 अक्तूबर को हर साल अपना जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। पिछले 30 वर्षों से बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाने वाले शाहरुख आज 57 साल के हो गए हैं। आज का दिन किंग खान के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी किसी त्योहार से कम नहीं होता है। बीती रात से ही शाहरुख के फैंस का हुजूम उनके घर मन्नत के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। जब शाहरुख बाहर आए तब उन्होंने अपने फैंस पर खूब प्यार लुटाया था। लेकिन सबके मन में एक सवाल जरूर उठ रहा होगा कि शाहरुख अपना यह जन्मदिन कैसे मनाने का प्लान कर रहे हैं। तो चलिए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि सबके चहेते शाहरुख कैसे अपना जन्मदिन मनाएंगे…    

अपने देश-विदेश के फैंस के उत्साह और दुआओं के साथ अपने जन्मदिन की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान के बर्थडे प्लान की जानकारी मीडिया के सामने आ गई है। दरअसल, अभिनेता के करीबी सूत्रों ने एक मीडिया संस्थान को किंग खान के बर्थडे प्लान के बारे में जानकारी दी है। लेकिन आपको जानकर मायूसी होगी कि शाहरुख इस बार अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं करेंगे। जहां सब लोग की दिली इच्छा थी कि किंग खान अपना बर्थडे धूमधाम से मनाएं, वहीं शाहरुख खान बहुत ही सिंपल तरीके से अपना जन्मदिन मनाएंगे। 

Shahrukh Khan: बर्थडे से एक दिन पहले शाहरुख को लगा झटका, ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here