Home Sports वसीम अकरम और शोएब अख्तर के बाद भारतीय दिग्गज ने बाबर को कहा ‘स्वार्थी कप्तान’, वजह भी बताई

वसीम अकरम और शोएब अख्तर के बाद भारतीय दिग्गज ने बाबर को कहा ‘स्वार्थी कप्तान’, वजह भी बताई

0
वसीम अकरम और शोएब अख्तर के बाद भारतीय दिग्गज ने बाबर को कहा ‘स्वार्थी कप्तान’, वजह भी बताई

[ad_1]

हाइलाइट्स

गंभीर ने बाबर आजम को कहा ‘स्वार्थी कप्तान’
कहा- खुद से पहले टीम के बारे में सोचो
भारत के पूर्व क्रिकेटर हैं गौतम गंभीर

नई दिल्ली. पाकिस्तान के होनहार बल्लेबाज एवं कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का बल्ला इन दिनों उनका साथ नहीं दे रहा है. एशिया कप में फ्लॉप होने के बाद उनका बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में भी बिल्कुल खामोश जा रहा है. यही नहीं मैदान में उनकी कप्तानी का सिक्का भी कुछ खास नहीं चल रहा है. यही वजह है कि पाकिस्तान के साथ-साथ दूसरे देशों के भी पूर्व क्रिकेटर उनकी आलोचना कर रहे हैं.

पाकिस्तान को अपने दोनों शुरूआती मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जबकि अपने तीसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत मिली. इस जीत में भी बाबर का बल्ला कुछ खास नहीं चला, और पांच गेंदों पर महज चार रन बना पाए. लेकिन रिजवान के उम्दा पारी के बदौलत ग्रीन टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही.

यह भी पढ़ें- VIDEO: जोस बटलर का कहर, आड़े-टेढ़े शॉट से मचाई तबाही

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे भारतीय पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उनकी आलोचना की और उन्हें एक स्वार्थी कप्तान बताया. उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से आप अपने बजाय पहले टीम के बारे में सोचते हैं. अगर आपके रणनीति के हिसाब से कुछ नहीं हो रहा है तो आपको खुद से पहले फखर जमान को बल्लेबाजी क्रम में उपर भेजना चाहिए था.’

उन्होंने कहा, ‘इसे स्वार्थ कहा जाएगा. जब आप कप्तान होते हैं तो स्वार्थी बनना आसान होता है. बाबर और रिजवान के लिए पारी का आगाज करते हुए ढेर सारे रिकॉर्ड बनाना आसान है. अगर आप एक लीडर बनना चाहते हैं, तो आपको खुद से पहले अपनी टीम के बेहतरी के बारे में सोचना होगा.’

बता दें जारी टूर्नामेंट में गंभीर पहले शख्स नहीं है जिन्होंने बाबर की आलोचना की है. गंभीर से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) और शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी उनसे संतुष्ट नजर आ रहे हैं, और उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी की सलाह दी है.

Tags: Babar Azam, Gautam gambhir, Icc T20 world cup, Shoaib Akhtar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Wasim Akram

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here