Home Sports IND v BAN Turning Point T20WC: भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत, बरसों याद रहेगी यह वापसी

IND v BAN Turning Point T20WC: भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत, बरसों याद रहेगी यह वापसी

0
IND v BAN Turning Point T20WC: भारत ने बांग्लादेश के जबड़े से छीनी जीत, बरसों याद रहेगी यह वापसी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन ली. एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने बड़ा स्कोर बनाया. बांग्लादेश ने जवाबी पारी खेलते हुए जबरदस्त शुरुआत की. एक समय वह जीत की ओर मजबूती से बढ़ रहा था. लेकिन तभी बारिश आ गई. लंबे ब्रेक के बाद खेल फिर शुरू हुआ. इस ब्रेक पर भारतीय टीम ने ना जाने क्या नाश्ता किया, लेकिन जब मैदान पर लौटी तो बांग्लादेश के परखच्चे उड़ा दिए. भारतीय टीम ने 40 रन के अंतराल में बांग्लादेश के 6 विकेट झटककर उसकी गाड़ी पटरी से उतार दी और खुद जीत को गले लगाया.

भारत ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 184 रन बनाए. इसके जवाब में बांग्लादेश ने बारिश के कारण खेल रुकने तक 7 ओवर में बिना विकेट खोए 66 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश आ गई और करीब आधे घंटे तक खेल नहीं हो सका. जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो बांग्लादेश को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य मिला.

यानी, जब बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू हुआ तो बांग्लादेश को बाकी बचे 9 ओवर में 85 रन बनाने थे और उसके सभी 10 विकेट शेष थे. समीकरण के लिहाज से मैच बांग्लादेश के पक्ष में झुका था. दूसरी ओर, बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था और अब रन बनाना आसान नहीं रह गया था.

ब्रेक के बाद बांग्लादेश ने अभी 2 रन ही बनाए थे, तभी वह मैजिकल मोमेंट आया, जिसका भारत को इंतजार था. आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन दास ने दूसरा रन लेने की कोशिश की. उनकी यही कोशिश भारत के पक्ष में चली गई. केएल राहुल ने तकरीबन 35 मीटर की दूरी से डायरेक्ट थ्रो कर लिटन दास को रन आउट कर दिया. इस तरह भारत को वह विकेट मिल गया, जिसकी उसे तलाश थी. लिटन दास ने 27 गेंद पर 60 रन बनाए. इसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here