[ad_1]
03:31 PM, 03-Nov-2022
PAK Vs SA Live Score: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता
पाकिस्तान को पहली सफलता शाहीन अफरीदी ने दिलाई। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को आउट कर दिया। डिकॉक पांच गेंद पर खाता खोले बगैर मोहम्मद हारिस को कैच थमा बैठे। उनके बाद रीले रूसो क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान तेम्बा बावुमा हैं।
03:15 PM, 03-Nov-2022
PAK Vs SA Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 185 रन
पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। उसने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया है। शादाब खान ने टीम ने लिए सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 51, मोहम्मद हारिस और मोहम्मद नवाज ने 28-28 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम छह, मोहम्मद रिजवान चार, शान मसूद दो और हारिस रऊफ तीन रन बनाकर आउट हुए। नसीम शाह पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद वसीम जूनियर खाता नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिच नोर्त्जे ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और तबरेज शम्सी को एक-एक सफलता मिली।
02:39 PM, 03-Nov-2022
PAK Vs SA Live Score: पाकिस्तान को लगा पांचवां झटका
पाकिस्तान को पांचवां झटका तबरेज शम्सी ने दिया। उन्होंने मोहम्मद नवाज को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। नवाज ने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शादाब क्रीज पर उतरे हैं। पाकिस्तान ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार अहमद 23 गेंद पर 21 और शादाब खान तीन गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।
02:22 PM, 03-Nov-2022
PAK Vs SA Live Score: पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर समाप्त
पाकिस्तान के पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। उसने चार विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार अहमद 14 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, मोहम्मद नवाज 10 गेंद पर सात रन बना लिए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी कर ली है।
02:05 PM, 03-Nov-2022
PAK Vs SA Live Score: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका
पाकिस्तान को चौथा झटका सातवें ओवर में लगा। अब तक टीम की नैया को पार लगाने वाले शान मसूद इस मैच में नहीं चले। वह छह गेंद पर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें एनरिच नोर्त्जे ने तेम्बा बावुमा के हाथों कैच करा दिया। मसूद ने छह गेंद पर दो रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद नवाज क्रीज पर आए हैं।
01:58 PM, 03-Nov-2022
PAK Vs SA Live Score: बाबर आजम को एंगिडी ने किया आउट
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 15 गेंद पर आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर को लुंगी एंगिडी ने आउट किया। वह छक्का मारने के प्रयास में कगिसो रबाडा को कैच थमा बैठे। रबाडा ने पीछे की ओर लंबी दौड़ लगाकर यह मुश्किल कैच लिया। पाकिस्तान ने पावरप्ले (शुरुआत छह ओवर) में तीन विकेट पर 42 रन बनाए हैं। शान मसूद दो और इफ्तिखार अहमद एक रन बनाकर नाबाद हैं।
01:55 PM, 03-Nov-2022
PAK Vs SA Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान को दूसरा झटका एनरिच नोर्त्जे ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद हारिस को आउट कर दिया। हारिस ने उनके इस ओवर में छक्का लगाया था। उसके बाद वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हारिस ने 11 गेंद की पारी में 28 रन बनाए। इसमें तीन छक्के शामिल हैं। उन्होंने एक चौका भी लगाया था। हारिस के आउट होने के बाद शान मसूद क्रीज पर उतरे हैं। दूसरे छोर पर बाबर आजम टिके हुए हैं।
01:46 PM, 03-Nov-2022
PAK vs SA T20 Live: मोहम्मद हारिस की तूफानी बल्लेबाजी
मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मोहम्मद हारिस ने तूफानी बल्लेबाजी की है। उन्होंने कगिसो रबाडा के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। उसके बाद एक चौका भी लगाया। वह आठ गेंद पर 22 रन बना चुके हैं।
01:34 PM, 03-Nov-2022
PAK vs SA T20 Live: रिजवान का नहीं चला बल्ला
पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान का बल्ला इस मैच में नहीं चला। पहले ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। रिजवान को वेन पार्नेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। रिजवान चार गेंद पर चार रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद हारिस क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर कप्तान बाबर आजम हैं।
01:09 PM, 03-Nov-2022
PAK vs SA T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रूसो, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, तबरेज शम्सी।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।
01:07 PM, 03-Nov-2022
PAK vs SA T20 Live: पहले बल्लेबाजी करेगी पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने टीम में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमान की जगह मोहम्मद हारिस को टीम में लिया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने दो बदलाव किए हैं। चोटिल डेविड मिलर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर हेनरिच क्लासेन को टीम में रखा गया है। वहीं, केशव महाराज की जगह तबरेज शम्सी टीम में आए हैं।
12:53 PM, 03-Nov-2022
PAK vs SA T20 Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, खुशदिल शाह, हैदर अली आसिफ अली।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रूसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, एनरिच नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी, मार्को यानसेन, हेनरिच क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स।
12:36 PM, 03-Nov-2022
PAK Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहले ओवर में लगा झटका, शाहीन अफरीदी ने डिकॉक को किया आउट
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा। पाकिस्तान तीन मैचों में दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों में पांच अंक हासिल कर चुका है। वह अगर आज जीत लेता है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
[ad_2]
Source link