Home Breaking News Uttarakhand: रुड़की में बड़ा हादसा, कारखाने में लगी भीषण आग, 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत

Uttarakhand: रुड़की में बड़ा हादसा, कारखाने में लगी भीषण आग, 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत

0

[ad_1]

फैक्टरी में लगी आग

फैक्टरी में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आ गई हैं। 

Haldwani : सराफा कारोबारी पर फायर झोंक लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी, पुलिस जुटी पड़ताल में

जानकारी के अनुसार, गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। कारखाने में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

आग की लपटें देख दहशत में आए लोग

आग बुझाने के लिए मंगलौर और भगवानपुर से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इस बीच आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठता देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आए गए और घर से बाहर निकल आए। वहीं दमकल की गाड़ियों ने गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया। इस बीच कारखाने से धमाके की आवाज ही निकलती रही, जबकि कारखाने में मौजूद चौकीदार की  जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। 

कारखाने में रखा सिलेंडर भी फटा

बताया जा रहा है कि कारखाने में पांच किलो का गैस सिलेंडर भी था जो फट गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here