Home Sports VIDEO: केएल राहुल का विशाल सिक्स देख खुला रहा गया विराट कोहली का मुंह

VIDEO: केएल राहुल का विशाल सिक्स देख खुला रहा गया विराट कोहली का मुंह

0
VIDEO: केएल राहुल का विशाल सिक्स देख खुला रहा गया विराट कोहली का मुंह

[ad_1]

हाइलाइट्स

बांग्लादेश के खिलाफ कोहली और राहुल ने अर्धशतक जड़े.
विराट कोहली ने 44 गेंद में नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली.
पहले बल्लेबाजी कर भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए.

नई दिल्ली. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार (2 नवंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सुपर 12 के मैच में 32 गेंदों पर 50 रन बनाकर अपनी खराब फॉर्म पर विराम लगा दिया. राहुल ने धीमी शुरुआत की लेकिन जैसे-जैसे वह आगे बढ़ते गए तो बांग्लादेश के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो गया. क्रीज पर अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. इस दौरान उनके कुछ शॉट्स एकदम चौंकाने वाले थे. इस बीच राहुल ने एक ऐसा विशाल छक्का जड़ा कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली का मुंह भी खुला रह गया.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बल्ले से कुछ ज्यादा नहीं कर पाए थे. शोरिफुल इस्लाम के खिलाफ मैच के 9वें ओवर में राहुल ने 3 गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए 16 रन निकाले. हालांकि, अगले ही ओवर में राहुल को शाकिब अल हसन द्वारा आउट कर पवेलियन लौटना पड़ा. इससे पहले केएल राहुल 3 मैचों में फ्लॉप साबित हुए थे. पाकिस्तान के खिलाफ वह सिर्फ 4 रन बना पाए थे. इसके बाद नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 9-9 रन बना पाए थे. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एक और विफलता टीम में उनके स्थान पर भारी दबाव डाल सकती थी.

IND vs BAN: लिटन ने सिर्फ 21 गेंद पर जड़ा तेज-तर्रार अर्धशतक, टीम इंडिया पर हार का खतरा

केएल राहुल ने 31 गेंद में 50 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की. आईसीसी ने केएल राहुल के आतिशी शॉट्स का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर शेयर किया है. इसके साथ ही केएल राहुल के एक छक्के पर विराट कोहली का रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर फैन्स विराट कोहली के इस रिएक्शन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि विराट भी राहुल के सिक्स को देखकर काफी हैरान थे. राहुल का विशाल छक्का देखकर उनका मुंह खुला रह गया था.

k

बता दें कि विराट कोहली का एडिलेड ओवल पर शानदार प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहा और उनके नाबाद अर्धशतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में बुधवार को छह विकेट पर 184 रन बनाए. कोहली ने 44 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 64 रन जोड़े. बांग्लादेश के किसी गेंदबाज के पास उनके शानदार स्ट्रोक्स का कोई जवाब नहीं था. पर्थ की तुलना में यहां की पिच धीमी थी, जिस पर बांग्लादेश के गेंदबाज पावरप्ले के बाद दबाव में आ गए. के एल राहुल ने 31 गेंद में 50 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की.

IND VS BAN: विराट और द्रविड़ की टिप्स आई राहुल के लिए काम, जड़ दिया इस साल विश्व कप में पहला अर्धशतक

कोहली ने दूसरे विकेट के लिये राहुल के साथ 67 और तीसरे विकेट के लिये सूर्यकुमार यादव के साथ 38 रन की साझेदारी की. आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हुए यादव ने 15 गेंद में 30 रन बनाए. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पहले ही ओवर में तसकीन अहमद की गेंद पर जीवनदान मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और सात गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए.

(भाषा के इनपुट के साथ)

Tags: Icc T20 world cup, India vs Bangladesh, KL Rahul, T20 World Cup 2022, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here