Home Sports VIDEO: शोएब अख्तर ने कहा कड़वा सच, पाकिस्तान सेमीफाइनल के लायक नहीं है…

VIDEO: शोएब अख्तर ने कहा कड़वा सच, पाकिस्तान सेमीफाइनल के लायक नहीं है…

0
VIDEO: शोएब अख्तर ने कहा कड़वा सच, पाकिस्तान सेमीफाइनल के लायक नहीं है…

[ad_1]

हाइलाइट्स

शोएब अख्तर ने कहा कड़वा सच
पाकिस्तान सेमीफाइनल के लायक नहीं है…
ये तीन टीमें उठा सकती हैं खिताब

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का 33 मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लिश टीम को 20 रनों से जीत मिली. मैच के दौरान जहां इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर (73) और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (52) जबर्दस्त फॉर्म में नजर आए. वहीं विपक्षी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने महज 36 गेंदों में 62 रनों की विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी खेली. लेकिन फिर भी वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने मैच के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘न्यूजीलैंड और अफ्रीका इस साल खिताब उठाने की सबसे योग्य टीम है. मैं यह नहीं कह रहा कि वह खिताब जीत जाएं, लेकिन वह खिताब उठाने की सबसे योग्य टीमें हैं.’

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: दिनेश कार्तिक चाहे उपलब्ध हो या नहीं, ऋषभ पंत को खिलाना ही होगा: मदन लाल

उन्होंने कहा, ‘इनको नसीब का साथ नहीं मिलता है. ये फाइनल में पहुंचने के बाद भी जीत नहीं पाते हैं. मेरा दिल इनके साथ है. उन्होंने आज जिस तरह का खेल दिखाया है. न्यूजीलैंड ने मैच में पकड़ बना लिया था, लेकिन बदकिस्मती से उनसे छूट गया. आप आराम से रन-ओ-बॉल खेलते, मैच को और नजदीक तक लेकर जाते और जीत हासिल करते. विपक्षी टीम ने कुछ खास क्षेत्ररक्षण नहीं किया, फिर भी बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए पॉइंट हासिल करने में कामयाब रहे.’

दिग्गज तेज गेंदबाज ने आगे कहा, ‘सेमीफाइनल में जबतक भारत और पाकिस्तान ना पहुंचे मजा नहीं आता. इसलिए इन दोनों टीमों के मैच कुछ इस प्रकार रखें जाते हैं जिससे वो सेमीफाइनल तक पहुंच जाएं. आईसीसी की भी यही कोशिश रहती है, और ब्रॉडकास्टर को भी इसी में मजा आता है. यही कारण है कि इन दोनों टीमों को इतने आसन पूल मिलते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाता है, तो वह इसके योग्य नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि पाकिस्तान बाहर हो जाएगा, क्योंकि वह खिताब के योग्य नहीं थे. मेरे हिसाब से इस साल न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी टीमें खिताब के योग्य हैं. ये गोरों का टी20 वर्ल्ड कप है, वहीं टूर्नामेंट में आगे जाएंगे.’

Tags: England vs new zealand, Icc T20 world cup, Pakistan, Shoaib Akhtar, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here