[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट ने टी20 विश्व कप में सबसे कम पारियों में बनाए 1000 रन
टी20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 विश्व कप में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ इस अर्धशतक के साथ ही विराट ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के 1016 रनों के आंकड़े को पार कर टी20 विश्व कप में 1065 रन बना दिए. विराट के इस बेहतरीन रिकॉर्ड को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) और भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी उनकी तारीफ की.
वॉटसन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,’ टी20 विश्व कप एक जोखिम वाला फॉर्मेट है और उन्होंने इस जोखिम वाले फॉर्मेट में 80 के औसत से 1000 रन बनाए हैं. अपने देश के लिए टीम को इतने मैच जिताना शानदार है. यह आंकड़े सच में अविश्वसनीय हैं’.
रवि शास्त्री ने कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व कप्तान एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं. इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के जैसे बड़े टूर्नामेंट में कदम रखा है.
VIDEO: अंपायर से उलझे शाकिब तो विराट कोहली ने किया बीच बचाव, नो बॉल पर मामला गरमाया
विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में 1065 रन बनाने का कारनामा किया. वही महेला जयवर्धने ने 31 पारियों में 1016 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में क्रिस गेल 965 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 34 पारियों में 921 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं.
बता दें कि विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंदों में 64 रन जड़े. उन्होंने इस पारी के दौरान 8 चौके और 1 छक्का लगाया. टीम इंडिया ने विराट के शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को 5 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है. भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 6 नवंबर को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mahela Jayawardene, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli, Virat Kohli Record
FIRST PUBLISHED : November 02, 2022, 20:32 IST
[ad_2]
Source link