Home Sports केएल राहुल का हौसला बढ़ाने मैदान में पहुंची थीं अथिया शेट्टी, हार्ट इमोजी के साथ शेयर की तस्वीर

केएल राहुल का हौसला बढ़ाने मैदान में पहुंची थीं अथिया शेट्टी, हार्ट इमोजी के साथ शेयर की तस्वीर

0
केएल राहुल का हौसला बढ़ाने मैदान में पहुंची थीं अथिया शेट्टी, हार्ट इमोजी के साथ शेयर की तस्वीर

[ad_1]

हाइलाइट्स

राहुल का हौसला बढ़ाने एडिलेड पहुंची थीं अथिया
हार्ट इमोजी के साथ शेयर की मैदान की तस्वीर
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम को मिली जीत

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) का बल्ला इन दिनों उनसे रूठा हुआ नजर आ रहा था. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वह अपने पुराने लय में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए महज 32 गेंद में 156.25 की स्ट्राइक रेट से 50 रनों की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके एवं चार बेहतरीन छक्के निकले. वहीं क्षेत्ररक्षण के दौरान प्रचंड रूप में बल्लेबाजी कर रहे विपक्षी सलामी बल्लेबाज लिटन दास को उन्होंने रॉकेट थ्रो पर रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.

भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले के दौरान उनकी लकी चार्म अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी मौजूद रहीं. मैच के दौरान वह केएल राहुल के प्रदर्शन से काफी खुश दिखीं. उन्होंने ग्राउंड की एक खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में ऐड किया है. तस्वीर में उन्होंने केएल राहुल के साथ रेड कलर के हार्ट इमोजी का भी इस्तमाल किया है. वहीं एक अन्य तस्वीर में वह युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और सूर्यकुमार यादव की पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: विराट कोहली चौकों के शतक से 3 कदम दूर, ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

केएल राहुल ने जड़ा टी20 करियर का 21वां अर्द्धशतक:

केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 21वां अर्द्धशतक पूरा किया. वह देश के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है. कोहली ने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक 36 अर्द्धशतक जड़े हैं.

वहीं दूसरे स्थान पर कैप्टन रोहित शर्मा स्थित हैं. शर्मा ने 29 अर्द्धशतक लगाए हैं. इन दोनों बल्लेबाजों के बाद केएल राहुल का नाम आता है. राहुल ने 21 अर्द्धशतक और दो शतक लगाए हैं.

Tags: Athiya shetty, Icc T20 world cup, KL Rahul, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here