[ad_1]

फोन भूत रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
फोन भूत
कलाकार
कैटरीना कैफ
,
ईशान खट्टर
,
सिद्धांत चतुर्वेदी
,
जैकी श्रॉफ
और
शीबा चड्ढा आदि
लेखक
रवि शंकरन
और
जसविंदर सिंह बाथ
निर्देशक
गुरमीत सिंह
निर्माता
रितेश सिधवानी
और
फरहान अख्तर
रिलीज डेट
4 नवंबर 2022
विस्तार
अगर आपने रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की बनाई वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ देखी होगी तो गुरमीत सिंह के नाम से अनजान नहीं होंगे। नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ से टक्कर लेने के लिए बनाई गई इस सीरीज को गांव देहात में भी खूब देखा गया, क्यों देखा गया, इसका उत्तर इसे देखने वाले खूब जानते हैं। इस सीरीज के तीन निर्देशकों में एक गुरमीत सिंह ने मुंबई में पले बढ़े और हिंदुस्तान से कटे कटे निर्माताओं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर को यूं लगता है कि एक विचार सुनाया होगा जो दोनों को खूब पसंद आया होगा। फिल्म ‘फोन भूत’ के ट्रेलर लांच पर जब इसके लेखकों रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ को भी मंच पर बुलाया गया तो दिल ये सोचकर खुश हुआ कि चलो, फिल्म लेखकों के दिन बहुरने वाले हैं। लेकिन, ट्रेलर के तुरंत बाद उस दिन जो गाना दिखाया गया था, उसने उसी दिन फिल्म का भविष्य भी बता दिया।
[ad_2]
Source link