[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
जारी टूर्नामेंट में कोहली ने लगाया तीसरा अर्द्धशतक
टी20 विश्व कप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं कोहली
नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में संघर्ष करने के बाद भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) वापस फॉर्म में आ गए हैं. उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 में अपना तीसरा अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ पूरा किया. तीसरा अर्धशतक उन्होंने एशियाई टीम बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ जड़ा है. फॉर्म में काफी उतार-चढाव के बाद वह एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक से पहले उन्होंने साल 2019 में आखिरी शतक जड़ा था. इस बीच उन्हें अगले शतक के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था.
मैच के बाद कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने विराट से पूछा कि क्या आप पहले वाले विराट कोहली के रूप में वापस आ गए हैं? विराट ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘काफी करीबी खेल था. लेकिन उतना नहीं जितना हम चाहते थे. यह बैट के साथ एक और अच्छा दिन था. जब मैं मैदान में बल्लेबाजी करने गया तो काफी प्रेशर था. आपके सवाल का जवाब देने के लिए लिए मैं बस इतना कहूंगा कि मैं यहां खुश हूं. मैं किसी भी तरह की तुलना नहीं करना चाहता, जो कुछ भी अतीत में था.’
VIDEO: जयवर्धने ने कोहली को उनका रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई, दिया खास संदेश
बता दें कि विराट कोहली विश्व कप 2022 में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली. फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा. हालांकि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी पारी नहीं खेल सके.
बुधवार को विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के चौथे मुकाबले में खेलते हुए 44 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और एक छक्का निकला. उस उम्दा पारी के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के अवार्ड से नवाजा गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harsha Bhogle, Icc T20 world cup, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : November 03, 2022, 11:36 IST
[ad_2]
Source link