Home Sports जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ किया चमत्कार तो वहीं के लड़के से करूंगी शादी… चर्चा में पाकिस्तानी अभिनेत्री का ट्वीट

जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ किया चमत्कार तो वहीं के लड़के से करूंगी शादी… चर्चा में पाकिस्तानी अभिनेत्री का ट्वीट

0
जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ किया चमत्कार तो वहीं के लड़के से करूंगी शादी… चर्चा में पाकिस्तानी अभिनेत्री का ट्वीट

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 6 नवंबर को मैच खेला जाएगा
भारतीय टीम 6 अंक लेकर ग्रुप में टॉप पर मौजूद है
जिम्बाब्वे की टीम के 4 मैचों से तीन अंक हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप (T20 World Cup) सुपर 12 के 42वें मुकाबले में जिम्बाब्वे (India vs Zimbbwe) से भिड़ेगी. यह मैच रविवार (6 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया गुरुवार को मेलबर्न पहुंची. रोहित शर्मा एंड कंपनी शुक्रवार को प्रैक्टिस के लिए मैदान में उतरेगी. भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले को लेकर पाकिस्तान की अभिनेत्री सेहर शिनवारी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सेहर शिनवारी (Sehar Shinwari) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी. यदि जिम्बाब्वे की टीम अगले मैच में चमत्कारिक रूप से भारत को हरा दे.’ भारतीय टीम ने 4 में से तीन मैच जीते हैं. टीम इंडिया के 6 अंक हैं और वह ग्रुप दो की प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पटखनी दी थी जबकि दूसरे मैच में उसने नीदरलैंड्स को हराया था. तीसरे मैच में भारत को साउथ अफ्रीका ने हराया जबकि चौथे मैच में भारत ने बांग्लादेश को पस्त कर सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचा है.

यह भी पढ़ें:T20 World Cup: पाकिस्तान की जीत भारत के लिए खतरे की घंटी, अब हर हाल में जीतना होगा अगला मैच

PAK vs SA T20 WC: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दिया झटका, डकवर्थ लुईस नियम के तहत मारी बाजी

sehar shinwari, india vs zimbabaw t20 match, ind vs zim t20 world cup match, india cricket team, t20 world cup, actress sehar shinwari, pak actress sehar shinwari, team india, भारत बनाम जिम्बाब्वे, सेहर शिनवारी

सेहर शिनवारी

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने मौजूदा विश्व कप में दो जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. पाकिस्तान के चार अंक हैं और वह ग्रुप दो के प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. जिम्बाब्वे की टीम सुपर 12 में पाकिस्तान हरा चुकी है. ऐसे में टीम इंडिया को उससे सावधान रहना होगा.

Tags: India vs Zimbabwe, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here