Home Sports बाबर आजम बोले, हमने जो दो शुरुआती मैच गंवाया, उसका खामियाजा भुगत रहे हैं

बाबर आजम बोले, हमने जो दो शुरुआती मैच गंवाया, उसका खामियाजा भुगत रहे हैं

0
बाबर आजम बोले, हमने जो दो शुरुआती मैच गंवाया, उसका खामियाजा भुगत रहे हैं

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान के कप्तान ने कहा दो हार की वजह से इस हाल में हैं
साउथ अफ्रीका को हरा पाकिस्तान ने दर्ज की दूसरी जीत

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए शादाब खान और इफ्तिखार अहमद के अर्धशतक के दम पर 9 विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया. बारिश से बाधित मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का सेशोधित लक्ष्य रखा गया था. 9 विकेट पर प्रोटियाज टीम 108 रन ही बना पाई.

मैच के बाद कप्तान बाबर आजम ने कहा, “बहुत ही ज्यादा खुश हूं जिस तरह से आज टीम ने प्रदर्शन किया. हमने (मैं और मोहम्मद रिजवान) बिल्कुल भी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया लेकिन जिस तरह से हैरिस ने खेला वो कमाल था. वो एकदम से ही अलग खिलाड़ी नजर आए. उन्होंने ही इस मुकाबले में हमारे लिए लय हासिल किया. जिस तरह से इस मैच में इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने पारी को खत्म किया वो काबिल ए तारीफ है.”

पाकिस्तान को पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से हराया था जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम 130 रन का पीछा करते हुए 1 रन से हार गई थी. तीसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को टीम ने 6 विकेट से हराया और अब साउथ अफ्रीका को 33 रन से हराकर टीम ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है.

‘हमने जो टूर्नामेंट की शुरुआत में दो मुकाबलों में हार झेली, उन दो हार ने हमारे लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर दी. उसी का खामियाजा हमने अब उठाना पड़ रहा है. खैर हमने पिछले दो मुकाबलों में जिस तरह का खेल दिखाया है वो सभी ने देखा. क्रिकेट बहुत ही कमाल का खेल है और इसमें आपको कुछ नहीं पता कब क्या हो जाए.”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here